Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NewsClick case: पत्रकार प्रबीर पुरकायस्थ समेत 2 को 7 दिन की रिमांड, UAPA के तहत हो रही कार्रवाई
    Breaking News Headlines राजनीति

    NewsClick case: पत्रकार प्रबीर पुरकायस्थ समेत 2 को 7 दिन की रिमांड, UAPA के तहत हो रही कार्रवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    NewsClick case: पत्रकार प्रबीर पुरकायस्थ समेत 2 को 7 दिन की रिमांड, UAPA के तहत हो रही कार्रवाई
    दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक के फाउंडर और उससे जुडे पत्रकारों के घरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। दिल्ली पुलिस ने न्यूज पोर्टल को चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों के एक्शन लिया था। इस दौरान पुलिस ने न्यूज़क्लिक के लेखक उर्मिलेश, परंजॉय गुहा ठाकुरता और एंकर अभिसार शर्मा समेत कई पत्रकारों के मोबाइल फोन और लैपटॉप भी जब्त किए थे। पुलिस ने वेबसाइट के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर भी किया था। बुधवार को गिरफ्तार किए गए दोनों पत्रकारों को सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

     

    UAPA के तहत मामला दर्ज

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर न्यूजक्लिक के पत्रकारों पर एक्शन लिया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस साल 17 अगस्त को UAPA और IPC की कई धाराओं में न्यूजक्लिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने UAPA की धारा-16, 17, 18 और 22C के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही धारा-153A (दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 120B (आपराधिक साजिश) भी लगाई गई है।

     

     

    एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने जाहिर की चिंता

    पत्रकारों के घरों पर छापेमारी के बाद एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने चिंता व्यक्त की है। ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ ने एक बयान जारी कर कहा, “EGI 3 अक्टूबर की सुबह वरिष्ठ पत्रकारों के घरों पर छापे और उसके बाद उनमें से कई पत्रकारों की हिरासत को लेकर बेहद चिंतित है। हम राज्य से उचित प्रक्रिया का पालन करने का आग्रह करते हैं। प्रेस को डराने-धमकाने के लिए कठोर आपराधिक कानूनों को हथियार न बनाया जाए।”

     

     

    तीस्ता सीतलवाड़ के घर पर भी रेड

    इसी मामले में मुंबई पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के मुंबई स्थित आवास पर भी छापेमारी की। बता दें कि तीस्ता सीतलवाड़ पर विदेशों से फंडिंग लेकर पीएम मोदी के खिलाफ गुजरात दंगों में झुठे सबूत गढने का आरोप है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान तीस्ता को किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने खोला कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा ,विरोध में देंगे धरना
    Next Article छत्तीसगढ जाने के दौरान गुमला पहुंचे रघुवर दास, कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से किया स्वागत

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.