Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगे भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
    Breaking News

    दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगे भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगे भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
    दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का आने का समय दोपहर 2 बजकर 53 मिनट रहा। भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। इस भूकंप का असर भारत, नेपाल और चीन में देखने को मिला।
    नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर आया। इसका केंद्र नेपाल में रहा। इसकी गहराई पृथ्वी के तल से 10 किमी रही। भूकंप में किसी के भी जान माल हानि होने का समाचार नहीं है।

     

     

    मेघालय में आया था 5.2 तीव्रता का भूकंप
    इससे एक दिन पहले मेघालय और आस-पास के राज्यों में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का झटका शाम छह बजकर 15 मिनट पर राज्य के नॉर्थ गारो हिल्स जिले में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय रेसुबेलपारा से लगभग तीन किमी दूर जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

     

     

    भूकंप का झटका आस-पास के राज्यों जैसे असम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से और सिक्किम में भी महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भूकंप के कारण हमें जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।” पूर्वोत्तर राज्य उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMGM अस्पताल के लिफ्ट में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास
    Next Article JAMSHEDPUR :टी.आर.एफ कंपनी में 18% बोनस हुआ समझौता

    Related Posts

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.