Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांधी जयंती पर विधायक सरयू राय के कार्यालय में संचालित श्री बालाजी अन्नपूर्णा भोजनालय में 200 लोगों ने पूड़ी, सब्जी और मिठाई खाई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गांधी जयंती पर विधायक सरयू राय के कार्यालय में संचालित श्री बालाजी अन्नपूर्णा भोजनालय में 200 लोगों ने पूड़ी, सब्जी और मिठाई खाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गांधी जयंती पर विधायक सरयू राय के कार्यालय में संचालित श्री बालाजी अन्नपूर्णा भोजनालय में 200 लोगों ने पूड़ी, सब्जी और मिठाई खाई

    जमशेदपुर। गांधी जयंती के शुभ अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित कार्यालय में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री बालाजी अन्नपूर्णा भोजनालय में आम जनता को मात्र पांच रुपए की न्यूनतम सहयोग राशि लेकर भरपेट पूड़ी, आलू परवल की सब्जी और छैने की एक मिठाई खिलाई गई। लगभग 200 लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

     

     

    इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने मीडिया से कहा कि स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में भोजन का ये कार्यक्रम विगत डेढ़ साल से चल रहा है। उन्होंने कहा कि अनेक लोग मिले जो शनिवार को दी जाने वाली खिचड़ी का खर्च वहन करने को तैयार हैं। आने वाले दिनों में लोगों को अब गुणवत्तायुक्त खिचड़ी के लिए कोई धनराशि नहीं देनी होगी। हम लोगों की कोशिश है कि जमशेदपुर में दो या तीन अन्य स्थानों पर इस तरह की व्यवस्था चालू की जाए। इसके लिए बात चल रही है।
    सरयू राय ने बताया कि श्री बालाजी अन्नपूर्णा भोजनालय में प्रतिदिन चावल, दाल और सब्जी दी जाती है। प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी परोसी जाती है। आज महात्मा गांधी की जयंती थी तो भोजन का मेन्यू बदल दिया। आज पूड़ी, आलू परवल की सब्जी और एक मिठाई दी गई है। श्री राय ने कहा कि ऐसा हमलोगों ने गांधीजी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने हेतु किया।

     

     

     

    ज्ञात हो कि स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री बालाजी अन्नपूर्णा भोजनालय विगत डेढ़ साल से संचालित की जा रही है जिसमें प्रतिदिन लगभग 150 लोग 5 रु का कूपन लेकर दोपहर का भरपेट भोजन ग्रहण करते हैं। भोजनालय में अब तक लगभग 80000 लोगों ने भोजन ग्रहण किया है। भोजनालय में विशेषकर दैनिक मजदूरी या दुकानों में काम करने वाले मजदूर भोजन करने आते हैं। पूछने के क्रम में लोगों ने बताया कि विधायक सरयू राय के द्वारा शुरू किए गए भोजनालय से उन्हें काफी लाभ मिला है। पहले उन्हें घर से टिफिन लाना पड़ता था जो दोपहर तक बासी हो जाता था। कई बार तो दोपहर में भूखे रहना पड़ता था। अब श्री बालाजी अन्नपूर्णा भोजनालय में उन्हें गर्म खाना मिल पा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया।
    Next Article गौड़ सेवा संघ का 33वाँ स्थापना दिवस 2 अक्टूबर को सनराईज पब्लिक स्कूल गालुडीह में मनाया गया

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.