Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर : एम मेरी के घर में आयकर विभाग अधिकारी बन डकैती करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,भेजा जेल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर : एम मेरी के घर में आयकर विभाग अधिकारी बन डकैती करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,भेजा जेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत जोंड्रागोड़ा निवासी एम मेरी के घर में आयकर विभाग अधिकारी बन डकैती करने वाले चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया. शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में सरायकेला के तितिरबेला निवासी अजय पूर्ति, पश्चिमी सिंहभूम के जगरनाथपुर निवासी कांडे तिरिया, कमलेश तिरिया और मुसाबनी निवासी प्रमित पूर्ति शामिल है. जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि घटना में कई लोग शामिल थे पर फिलहाल चार लोगों को ही गिरफ्तार किया गया है.

     

    अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि डकैतों के पास सूचना थी कि एम मेरी के घर करोड़ों रुपए है. एक माह पूर्व से आरोपियों ने प्लानिंग शुरू की और अन्य लोगों को छापेमारी के लिए तैयार किया. उन्होंने बकाया कि 24 सितंबर की सुबह सभी तीन कार पर सवार होकर घटना को अंजाम देने पहुंचे थे पर उनके हाथ कुछ नही लगा. घटना को अंजाम देने के बाद सभी ने जिला छोड़ दिया और चाईबासा चले गए. कुछ राज्य के बाहर भी चले गए. एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार चार आरोपियों के अलावा भी कुछ और लोग शामिल है जिसकी गिरफ्तारी की जानी है.

     

     

    आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया गया है. हालांकि, डकैती किए गए नकद और गहने अब तक नहीं बरामद किए गए है. सभी आरोपी फिल्म स्पेशल 26 से प्रेरित होकर घटना को अंजाम देने पहुंचे थे. सभी आयकर अधिकारी बनकर एम मेरी के घर पर घुसे और सबसे पहले घर का दरवाजा बंद करते हुए घर पर मौजूद एम मेरी से उसका मोबाइल ले लिया. एक महिला समेत तीन लोगों ने एम मेरी और उसकी बेटी को बंधक बना लिया और आधे घंटे तक घर में पैसों की तलाश करते रहे. अंत में जब्ती सूची बनाकर एम मेरी से साइन करवाया और फिर कार पर बैठकर फरार हो गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी : मोदी ओबीसी विरोधी, 90 अफसर चला रहे देश, राहुल गांधी का पीएम पर निशाना
    Next Article J&K के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, दो आतंकी ढेर, पाक नकदी और हथियार बरामद

    Related Posts

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    June 19, 2026

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    June 19, 2026

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    राखा कॉपर में तांबे का लाल जहर ग्रामीणों के लिए बनी समस्या भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 18 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    गुरूवार को बड़बिल सेंट मेरी स्कूल के निकट पेड़ की डाली टुटकर सड़को पर गिरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.