Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के कड़े रुख के बाद नरम पड़े कनाडा के तेवर, ट्रूडो बोले- इंडिया उभरती हुई ताकत, हम घनिष्ठ संबंधों के लिए प्रतिबद्ध
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    भारत के कड़े रुख के बाद नरम पड़े कनाडा के तेवर, ट्रूडो बोले- इंडिया उभरती हुई ताकत, हम घनिष्ठ संबंधों के लिए प्रतिबद्ध

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारत के कड़े रुख के बाद नरम पड़े कनाडा के तेवर, ट्रूडो बोले- इंडिया उभरती हुई ताकत, हम घनिष्ठ संबंधों के लिए प्रतिबद्ध
    कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाने के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते नाजुक दौर में पहुंच गए है। भारत के कड़े रुख के बाद अब कनाडा के तेवर नरम पड़ गए है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टुड्रो ने भारत को उभरती हुई ताकत बताते हुए कहा कि हम उनसे अच्छे रिश्ते चाहते है। बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या भारत पर आरोप लगाने के बाद कनाडा को दूसरे देशों ने भी खूब खरीखोटी सुनाई। इस मामले को लेकर कनाडा अकेला पड़ गया था। भारत के सख्त रुख के जस्टिन टुड्रो को झुकना पड़ा। यदि कनाडा अपने तेवर नरम नहीं करता है कि तो उसको काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।

     

     

    भारत के साथ मजबूत संबंधों के लिए प्रतिबद्ध है कनाडा

    कनाडा स्थित नेशनल पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार की संलिप्तता के विश्वसनीय आरोपों के बावजूद, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पुष्टि की है कि कनाडा भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए समर्पित है। भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए ट्रूडो ने कनाडा और उसके सहयोगियों द्वारा भारत के साथ सक्रिय जुड़ाव बनाए रखने के अत्यधिक महत्व पर जोर दिया।

     

     

     

    भारत से चाहते है अच्छे रिश्ते

    एएनआई द्वारा नेशनल पोस्ट का हवाला देते हुए बताया कि कनाडाई पीएम ने गुरुवार को मॉन्ट्रियल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें लगता है कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि कनाडा और उसके सहयोगी विश्व मंच पर भारत के बढ़ते महत्व को देखते हुए उसके साथ रचनात्मक और गंभीरता से जुड़ते रहें।

     

     

    ट्रूडो बोले- इंडिया उभरती हुई ताकत
    उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भारत एक बढ़ती आर्थिक शक्ति और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक खिलाड़ी है। और जैसा कि हमने पिछले साल अपनी इंडो-पैसिफिक रणनीति पेश की थी, हम भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने को लेकर बहुत गंभीर हैं।

    ट्रूडो बोले- इंडिया उभरती हुई ताकत भारत के कड़े रुख के बाद नरम पड़े कनाडा के तेवर हम घनिष्ठ संबंधों के लिए प्रतिबद्ध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी में सत्ता वापसी के लिए मोदी-शाह ने सम्हाली कमान,  आ रहे गृहमंत्री , प्रत्याशियों के संबंध में करेगें  चर्चा
    Next Article राहुल गांधी​ ने दिल्ली में फर्नीचर मार्केट में कारीगरों से मुलाकात की और उनके काम की बारीकियां सीखीं

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.