Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी में सत्ता वापसी के लिए मोदी-शाह ने सम्हाली कमान,  आ रहे गृहमंत्री , प्रत्याशियों के संबंध में करेगें  चर्चा
    Breaking News Headlines राजनीति

    एमपी में सत्ता वापसी के लिए मोदी-शाह ने सम्हाली कमान,  आ रहे गृहमंत्री , प्रत्याशियों के संबंध में करेगें  चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एमपी में सत्ता वापसी के लिए मोदी-शाह ने सम्हाली कमान,  आ रहे गृहमंत्री , प्रत्याशियों के संबंध में करेगें  चर्चा
    एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता में वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने स्वयं ही कमान सम्हाल ली है. जिसके चलते उनके एमपी के विभिन्न जिलों में लगातार दौरे हो रहे है. इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह का एक अक्टूबर को राजधानी भोपाल आगमन हो रहा है. वे सिर्फ तीन घंटे ही भोपाल रुककर अगली सूची जारी होने से पहले प्रत्याशियों के संबंध में चर्चा करेगें.

     

     

     

    केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे के मद्देनजर प्रदेश संगठन व्यवस्थाओं में जुट गया है. वे भोपाल में कई संगठनात्मक बैठकों में शामिल होगे, इस दौरान प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने पर विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले फीड बैक पर भी चर्चा करेगें. वे एक अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे के लगभग भोपाल पहुंचेगें, जहां पर तीन घंटे रुककर पार्टी कार्यालय में ही अलग-अलग बैठकें लेगें. बैठक में अमित शाह के साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ भी शामिल होंगे. आचार संहिता लगने के पहले हो रहे अमित शाह के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वे प्रत्याशियों की अगली सूची जारी होने के पहले नेताओं से विचार मंथन करेगें, इसके बाद अमित शाह सूची पर अपनी मुहर लगाएगें.

     

     

     

    अमित शाह अपने फार्मूले के चलते गुजरात, उत्तरप्रदेश, बिहार व महाराष्ट्र के नेताओं को एमपी बुलाकर चुनाव के लिए तैनात कर चुके है. इन राज्यों के नेताओं ने संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत अपनी अपनी जगह सम्हाल ली है, वे अपने काम में भी जुट गए है. एमपी में भारतीय जनता पार्टी अभी तक तीन सूची जारी कर 79 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है. अभी 151 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होना बाकी है. ऐसा माना जा रहाहै कि अमित शाह के दौरे के बाद फिर चौथी सूची जारी हो जाएगी. इधर पीएम नरेन्द्र मोदी भी एमपी पर अपनी नजरे जमाए हुए है, वे एमपी को लेकर अतिरिक्त मेहनत करते हुए दिखाई रहे है, वे अक्टूबर को फिर भोपाल आ रहे है, इसके बाद वे पांच अक्टूबर को जबलपुर भी आ सकते है. मोदी के आगमन को लेकर पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है.

     

    आ रहे गृहमंत्री एमपी में सत्ता वापसी के लिए मोदी-शाह ने सम्हाली कमान प्रत्याशियों के संबंध में करेगें  चर्चा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअतीक अहमद का खास साथी सद्दाम दिल्ली में गिरफ्तार, UP STF ने पकड़ा, उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहा
    Next Article भारत के कड़े रुख के बाद नरम पड़े कनाडा के तेवर, ट्रूडो बोले- इंडिया उभरती हुई ताकत, हम घनिष्ठ संबंधों के लिए प्रतिबद्ध

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.