Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को पुलिस की कार्यसंस्कृति पर भाजपा ने उठाये सवाल, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा – टेल्को पुलिस मनगढंत आरोपों और मानहानि से बचे, पुलिस मुख्यालय से पर्यवेक्षण की माँग
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    टेल्को पुलिस की कार्यसंस्कृति पर भाजपा ने उठाये सवाल, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा – टेल्को पुलिस मनगढंत आरोपों और मानहानि से बचे, पुलिस मुख्यालय से पर्यवेक्षण की माँग

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    टेल्को पुलिस की कार्यसंस्कृति पर भाजपा ने उठाये सवाल, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा – टेल्को पुलिस मनगढंत आरोपों और मानहानि से बचे, पुलिस मुख्यालय से पर्यवेक्षण की माँग

    जमशेदपुर के टेल्को पुलिस द्वारा बीजेपी नेता और गौरक्षक अंकित आनंद को धार्मिक उन्मादी बताकर 107 का नोटिस थमाने की कार्रवाई के खिलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ने विरोध जताया है। इस आशय में प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी अब अंकित के समर्थन में खुलकर सामने आये हैं। कुणाल षाडंगी ने टेल्को थाना की कार्यसंस्कृति पर सवाल उठाते हुए मनगढंत आरोपों से बचने का सुझाव दिया है।

     

     

    इस बाबत ट्वीट करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य पुलिस मुख्यालय सहित जमशेदपुर डीसी और एसएसपी से मामले में अविलंब संज्ञान लेने की माँग की है। कुणाल षाडंगी की ट्वीट में कहा गया है की टेल्को पुलिस का कारनामा पौराणिक रूप से मनगढ़ंत उद्देश्य प्रतीत होता है। उन्होंने सवाल किया है कि वे कौन स्थानीय पुलिस अधिकारी हैं जो ऐसा गंदा खेल कर रहे हैं। जमशेदपुर पुलिस के एसएसपी को स्वयं जाँच करनी चाहिए। उन्होंने झारखंड सरकार के डीजीपी और जिला उपायुक्त से मामले में उचित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा की टेल्को पुलिस के षड्यंत्रकारी और बेबुनियादी आरोपों से भाजपा कार्यकर्ता अंकित आनंद की सामाजिक मान प्रतिष्ठा को जो ठेस पहुंची है, उसके लिए उन्हें हर तरह से मुआवजा दिया जाना चाहिए।

     

     

    उधर जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव सहित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी अंकित आनंद से मामले की जानकारी ली है और हर तरह से साथ का भरोसा दिया है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद से ट्वीटर पर लोग टेल्को पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जिले के कई चर्चित पत्रकारों ने भी अंकित आनंद पर मिथ्या आरोप प्रेषण के मामले में टेल्को पुलिस की खुलकर आलोचना की है। वहीं अंकित आनंद के शुभचिंतकों द्वारा लगातार कल से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर टेल्को पुलिस की कार्रवाई के विरुद्ध जमकर आलोचना कर रहे हैं। इधर कुणाल षाडंगी के समर्थन के बाद अंकित आनंद ने उन्होंने और पार्टी नेताओं के प्रति आभार जताया है।

    टेल्को पुलिस की कार्यसंस्कृति पर भाजपा ने उठाये सवाल पुलिस मुख्यालय से पर्यवेक्षण की माँग प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा - टेल्को पुलिस मनगढंत आरोपों और मानहानि से बचे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो :   स्कूल बस और हाईवा के बीच जोरदार टक्कर, बस में बैठे बच्चे को लगी चोट
    Next Article रसलपुर गांव में गृहस्वामी का हाथ मुंह को पिलर से बांध कर हथियार के बल पर चोरों ने की चोरी।

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.