Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करीगाॅव में जन संवाद सफलता पूर्वक सम्पन्न,जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया जन संवाद का शुभारम्भ।
    Breaking News बिहार

    करीगाॅव में जन संवाद सफलता पूर्वक सम्पन्न,जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया जन संवाद का शुभारम्भ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 26, 2023Updated:September 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सम्मानित नागरिकों को सरकार की योजनाओं और विकास के बारे में बताया गया और सुझाव लिया गया :डीएम

    ऋषभ कुमार  की रिपोर्ट

    नवादा ,बिहार :आशुतोष कुमार वर्मा नवादा जिलाधिकारी के अध्यक्षता में आज रजौली प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत में उत्क्रमित उच्च विद्यालय करीगाॅव में जन संवाद स्थापित किया गया। इसके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताया गया और उनसे सुझाव और प्रतिक्रिया प्राप्त किया गया। जन संवाद के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, सहकारिता, समाज कल्याण, ग्रामीण कार्य विभाग आदि के द्वारा संचालित सरकार की विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।
    जन संवाद में जिलाधिकारी नवादा ने कहा कि लोगों को सरकार की 44 विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अधिकारी प्रकाश डालेंगे। सरकार का निर्देश है कि लोगों के बीच जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दें। विकास एक सतत् प्रक्रिया है। इसके तहत् विकास योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सुझाव भी आप से लिया जायेगा।
    दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण विकास, लोहिया स्वच्छता, कचरा प्रबंधन आदि के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि अब गाॅवांे में भी शहरों की तरह सफाई की व्यवस्था हो रही है।

    ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र का समस्या

    दीपक कुमार मुन्ना, संजय सिंह बंटी, नवीन कंधवे, पंचायत के दर्जनों ग्रामीण ने प्रखंड क्षेत्र की समस्याओं के बारे मेंपदाधिकारी को बतलाया।

    सुझाव – स्थानीय लोगों ने कहा कि रजौली पंचायत क्षेत्र में कुछ सड़कों पर जल जमाव की स्थिति है। सार्वजनिक शौचालय नहीं है। प्राणचक गाॅव तक जाने के लिए सम्पर्क पथ नहीं है। कुछ पईन को अतिक्रमण कर लिया गया है।कबीर अन्त्येष्टि योजना के बारे में श्रीमती अर्पणा झा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा बताया गया कि बीपीएल परिवार में अंतिम संस्कार करने के लिए तत्काल 03 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में 15 हजार रूपये एडवांस के रूप में सरकार के द्वारा पंचायत सचिव और मुखिया के बैंक खाते में जमा रहती है।

    डीपीओ शिक्षा के द्वारा बताया

    साईकिल योजना, छात्रवृति योजना, पोषाक राशि, एमडीएम, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आदि संचालित है। अविवाहित लड़कियों को इंटर पास करने पर 25 हजार रूपये और स्नातक पास करने पर 50 हजार रूपये मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत दी जाती है।

    कार्यपालक अभियंता पीएचईडी ने बताया कि

    नलजल योजना के तहत जिलेवासियों को पेयजल की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06324-210036 पर कार्यालय अवधि में दी जा सकती है।

    सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग

    कलाकारों के द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से करी गाॅव में प्रदर्षन किया गया। स्थानीय लोगों ने बड़े ध्यान से योजनाओं को सुना, समझा और लाभ प्राप्त करने की ओर अग्रसर हुए। जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं को स्टैंटिंग फ्रेम के माध्यम से काफी आकर्षक ढ़ंग से प्रदर्षित किया गया।

    जिला परिवहन पदाधिकारी

    मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना और सड़क दुर्घटना के बाद लाभ प्राप्त करने के बारे में जानकारी दिया। इसके अलावे सिंचाई, कृषि, उद्यान, नगर पंचायत रजौली में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।
    स्थानीय मुखिया के शिकायत पर जिलाधिकारी ने पंचायत सचिव और कार्यपालक को मंच पर बुलाया गया और समस्या का सामाधान तत्काल किया गया।

    पंचायत राज पदाधिकारी

    राजीव कुमार ने सोलर लाईट के बारे में बताया कि करी गाॅव के चार वार्डाें का चयन किया गया है, जहां पर शीघ्र कार्य किया जायेगा। पंचायत सरकार भवन दो जगह पर पूर्ण हो चुका है और बहादुरपूर पंचायत में भी नली-गली का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है।

    डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि

    112 नम्बर डायल कर पुलिस से शीघ्र सहायता प्राप्त की जा सकती है। 112 नम्बर के क्रियान्वयन में नवादा जिला बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सभी थानों से एफआईआर की काॅपी निःशुल्क दी जा रही है। शनिवार को जमीनी विवाद का निपटारा दोनों पक्षों को बैठाकर किया जा रहा है। इसके अलावे पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में भी समस्याओं का समाधान किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन अनुमंडल भिखारी रजौली के द्वारा किया गया।जन संवाद कार्यक्रम में आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, संतन कुमार अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रजौली सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री, अनिल कुमार अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बहादुरपुर पंचायत मुखिया रेणु देवी के साथ-साथ हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक/जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडोर टू डोर भौतिक सत्यापन कार्य में लापरवाही या कोताही ना बरतें, 18 वर्ष पूर्ण हो चुके सभी मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन पदाधिकारी
    Next Article मुख्यमंत्री श्री ह…

    Related Posts

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    April 29, 2026

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.