Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय घुड़सवारों ने रचा इतिहास, 41 साल बाद जीता गोल्ड मेडल, झोली में कुल 14 पदक
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    भारतीय घुड़सवारों ने रचा इतिहास, 41 साल बाद जीता गोल्ड मेडल, झोली में कुल 14 पदक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारतीय घुड़सवारों ने रचा इतिहास, 41 साल बाद जीता गोल्ड मेडल, झोली में कुल 14 पदक
    चीन के हांगझाऊ में जारी 19वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम है। एक्वेस्ट्रियन यानि घुड़सवारी के टीम इवैंट में भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ड्रेसेज टीम इवेंट में भारत के दिव्यकृति सिंह, हृदय विपुल छेड़ा, अंशु अग्रवाल और सुदीप्ती हाजेला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल करने में कामयाबी पाई और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।भारतीय टीम ने 209.205 प्वाइंट्स हासिल करते हुए चीन को पछाड़ा। 204.882 प्वाइंट्स के साथ चीन दूसरे और 204.852 प्वाइंट्स के साथ हांगकांग तीसरे नंबर पर रहा। भारत को 41 साल बाद घुड़सवारी ड्रेसेज में गोल्ड मेडल मिला है। भारत ने इस इवेंट में आखिरी मेडल साल 1982 में जीता था। 1982 के खेलों में भारतीय घुड़सवारों ने इस खेल की तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में गोल्ड जीता था। उसके बाद अब जाकर इन चार घुड़सवारों ने इतिहास रचा है।

     

     

     

    भारत को चार दशकों के लंबे इंतजार के बाद घुड़सवारी में एशियाड का गोल्ड प्राप्त हुआ है जबकि ड्रेसेज टीम इवेंट में साल 1986 के बाद कोई पदक आया है। साल 1986 के सियोल एशियन गेम्स में भारतीय टीम को ब्रॉन्ज प्राप्त हुआ था। पिछली बार 2018 में हुए एशियन गेम्स में राकेश कुमार, आशीष मलिक, फवाद मिर्जा और जितेंदर सिंह की चौकड़ी ने टीम इवेंट में सिल्वर जीता था।

     

     

     

    एशियाई खेल 2023 में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पहले दिन देश को पांच और दूसरे दिन छह पदक मिले। पदक तालिका में भारत कुल 14 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। भारत के पास तीन गोल्ड, चार सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल हैं। तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRSS के नेता हैं खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा
    Next Article उप विकास आयुक्त के द्वारा बस स्टेण्ड से होकर पावर हाउस तक ई-रिक्शा को हटवाने का दिया गया निर्देश ।

    Related Posts

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    June 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    June 17, 2026

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.