Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने एक एक स्टॉल पर जाकर महिलाओं की समस्याओं और उनके कार्य प्रगति को जाना
    Breaking News झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री ने एक एक स्टॉल पर जाकर महिलाओं की समस्याओं और उनके कार्य प्रगति को जाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सखी मंडल की बैठक में अचानक पहुंच कर भाग लिया मुख्यमंत्री ने*
    =================
    *★झारखण्ड की मेहनतकश महिलाओं सलाम है आपके जज़्बे को*

    *आपकी समृद्धि और आर्थिक स्वावलंबन सरकार का लक्ष्य*

    *—रघुवर दास, मुख्यमंत्री*
    =============
    *मुख्यमंत्री ने एक एक स्टॉल पर जाकर महिलाओं की समस्याओं और उनके कार्य प्रगति को जाना*

    *रांची।*

    एक कतार में 15 से 20 महिलाओं का समूह बैठा था। सभी आपस में बात कर रहीं थीं….तभी राज्य के मुख्यमंत्री उनके बीच आ गए…एकाएक मुख्यमंत्री को अपने समक्ष देख सभी हतप्रभ तब रह गईं जब मुख्यमंत्री उस समूह के विचारों के आदान प्रदान में शामिल हो गए…उनके साथ हो लिए और अपने महिला संकुल संगठन के कार्यों को साझा करने का आग्रह किया…रामपुर आजीविका महिला संकुल संगठन की महिलाएं कुछ देर के लिए ठिठक गईं…लेकिन मुख्यमंत्री ने उनकी झिझक को पल भर में हर लिया…सभी ने संगठन के कार्यों को बताना प्रारंभ किया…मौका था खेलगांव में आयोजित मिट्टी के डॉक्टर सम्मान समारोह का। जहां मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल से बाहर स्टाल में बैठी महिलाओं और उनके द्वारा बनाये गए उत्पाद को देखने पहुंच गये थे।

    *आपके लिए बैंक लोन की व्यवस्था होगी*

    रामपुर आजीविका महिला संकुल संगठन की महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जी संगठन की महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पाद को बाजार तक लाने में दिक्कत होती है, ऑटो में तकलीफ होती है…इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण बस सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, इस कार्य में बैंक लोन दिलाने में सरकार मदद करेगी।

    *हर कार्य में कुशल हैं राज्य की महिलाएं*

    इस क्रम में मुख्यमंत्री की मुलाकात उन कृषक महिलाओं से भी हुई जो मिनी ट्रैक्टर पर सवार एक कुशल चालक की भांति ट्रैक्टर चला रहीं थीं। उनके इस कौशल को देख मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्व होता है यह देखकर कि राज्य की महिलाएं सबल व आत्मनिर्भर हो रहीं हैं। लगता है आपकी समृद्धि और आर्थिक स्वावलंबन के सरकार के लक्ष्य को भरपूर गति आपकी ऐसी पहल से अवश्य मिलेगी। झारखण्ड की मेहनतकश महिलाओं, नमन है आपको, सलाम है आपके जज़्बे को।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशराब की बिक्री को बढ़ाने वाले किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार को किया गया है प्रतिबंधित
    Next Article 30 सितंबर तक छूटे हुए लगभग 10 लाख लाभुकों को घर-घर जाकर दिया जाएगा मुफ्त कनेक्शन

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.