Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अस्पतालों के गेट पर नहीं स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय के बाहर धरना दे युवा कांग्रेस, गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलना झारखंड सरकार की अकर्मण्यता : अंकित आनंद
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    अस्पतालों के गेट पर नहीं स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय के बाहर धरना दे युवा कांग्रेस, गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलना झारखंड सरकार की अकर्मण्यता : अंकित आनंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अस्पतालों के गेट पर नहीं स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय के बाहर धरना दे युवा कांग्रेस, गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलना झारखंड सरकार की अकर्मण्यता : अंकित आनंद

    आयुष्मान भारत योजना के तहत संबद्ध निजी अस्पतालों में पात्र लाभुकों का ऑपरेशन नहीं होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार को युवा कांग्रेस द्वारा बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल के बाहर धरना देने के मामले को सस्ती पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कांग्रेस पर गलत दिशा में राजनीति करने का आरोप लगाया है। कहा की वास्तविकता से जनता का ध्यान भटकाने के लिए निजी अस्पतालों का विरोध गलत परंपरा की शुरुआत है। सूबे में कांग्रेस+झामुमो गठबंधन की सरकार है। कांग्रेस के ही कोटे से शहर के ही पश्चिम विधानसभा के विधायक श्री बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मामलों के मंत्री हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब एवं कमज़ोर वर्ग के मरीजों को बेहतर ईलाज और ऑपरेशन की सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया था।

     

     

    योजना का लोकार्पण झारखंड से ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछली सरकार में किया था। दुर्भाग्य है की झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार आते ही आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़े घोटाले होने लगे। अस्पतालों द्वारा मनमानी की जाती है। राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उचित मॉनिटरिंग नहीं होने से पात्र लाभुकों को योजना की सुविधा नहीं मिल रही है।

     

     

    जमशेदपुर युवा कांग्रेस अपने स्वास्थ्य मंत्री की विफलता के विरुद्ध आंदोलन करे तो समाज में बेहतर संदेश प्रचारित होगा। सस्ती लोकप्रियता के लिए निजी अस्पतालों को राजनीतिक निशाना नहीं बनाना चाहिये। भाजपा नेता अंकित आनंद ने युवा कांग्रेस के मित्रों को सुझाव दिया की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़े की माँग करनी चाहिए और उनकी कुंभकर्णी निंद्रा भंग करने के लिए जरूरी है की युवा कांग्रेस पहले अपने मंत्री का उचित फोरम पर विरोध शुरू करे। सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की अकर्मण्यता का प्रतिफल ग़रीब मरीजों को झेलनी पड़ रही है। राज्य सरकार में इच्छा शक्ति का घोर अभाव है, यही कारण है की जिले सहित पूरे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोविंदपुर : टाटा मोटर्स के जोजोबेडा चेचीस यार्ड में ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियार के साथ प्रदर्शन कर चेचिस यार्ड के मुख्य गेट को किया जाम
    Next Article 108 फीट ऊंची​ आदि शंकराचार्य जी की​ प्रतिभा का हुआ शिलान्यास

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.