Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी क्षेत्र के विजय नगर में साफ-सफाई का कार्य हुआ प्रारंभ, पिछले दिनों भाजपा नेताओं ने किया था क्षेत्र का दौरा, स्थानीय निवासियों ने पूर्व सीएम रघुवर दास का जताया आभार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    गोलमुरी क्षेत्र के विजय नगर में साफ-सफाई का कार्य हुआ प्रारंभ, पिछले दिनों भाजपा नेताओं ने किया था क्षेत्र का दौरा, स्थानीय निवासियों ने पूर्व सीएम रघुवर दास का जताया आभार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी क्षेत्र के विजय नगर में साफ-सफाई का कार्य हुआ प्रारंभ, पिछले दिनों भाजपा नेताओं ने किया था क्षेत्र का दौरा, स्थानीय निवासियों ने पूर्व सीएम रघुवर दास का जताया आभार

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के महामंत्री राकेश सिंह ने बयान जारी कर बताया कि गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत विजय नगर समेत आसपास के क्षेत्र में बदहाल सफाई वयवस्था पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास की पहल पर सफाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। ज्ञात हो कि मंगलवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र का व्यापक दौरा कर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की थी।

     

     

     

    इस दौरान भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में शीघ्र ही युद्ध स्तर पर साफ-सफाई का आश्वासन दिया था। जिसपर बुधवार सुबह से विजय नगर में साफ-सफाई एवं नालों की सफाई का कार्य शुरू हुआ। विजय नगर में पिछले दिनों बारिश होने से नालियों का गंदा पानी लोगों के घर में आ गया था। इसके साथ-साथ नालियों का पानी मंदिर के प्रवेश द्वार तक आ रहा था। वहीं, बदबू एवं जाम नालों के कारण यहां रहने वाले लोग कई परेशानियों का सामना करने को मजबूर थे। सफाई कार्य प्रारंभ होने से विजय नगर के स्थानीय निवासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रयासों के प्रति आभार जताया है।

     

     

    वहीं, जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा विजय नगर के लोगों की महीनों की समस्या पर काम शुरू होते ही शहर के कुछ अखबारी छपास छाप नेताओं के पेट मे दर्द शुरू हो गया है, क्योंकि उन्हें जनसरोकार, जनहित के कार्य नही करना है

     

     

    बल्कि बयानवीर बनकर सस्ती लोकप्रियता लेनी है, ऐसे लोगों को क्षेत्र की जनता बखुबी जान चुकी है और समय पर स्वयं जबाब देगी क्योंकि काठ की हंडी बार-बार नहीं चढती है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान: भरतपुर में यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, 11 की मौत, कई घायल
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंत्री श्रीमती बेबी देवी ने मुलाकात की

    Related Posts

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    May 10, 2025

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.