Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: भरतपुर में यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, 11 की मौत, कई घायल
    Breaking News Headlines

    राजस्थान: भरतपुर में यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, 11 की मौत, कई घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह हादसा भरतपुर के हंतरा के पास उस समय हुआ जब जयपुर-आगरा हाईवे पर एक ट्रक और बस में जोरदार भिंड़त हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है.

     

    भरतपुर पुलिस ने बताया- भरतपुर जिले के हंतरा के पास जयपुर-आगरा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्यु हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं। शवों को अस्पताल ले जाया गया है।” एसपी मृदुल कछावा ने जानकारी देते हुए बताया कि बस सवार सभी लोग गुजरात के भावनगर से मथुरा जा रहे थे. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है. हादसे के शिकार लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

     

    पुलिस के अनुसार बस भावनगर से मथुरा जा रही थी। सुबह भरतपुर-आगरा हाईवे पर अचानक बस खराब हो गई। ड्राइवर और उसके साथी समेत अन्य यात्री भी बस से उतर गए। ड्राइवर और उसके साथी बस को सही कर रहे थे कि इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मारी और किनारे खड़े लोागों को कुचलते निकल गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों के ड्राइवर ने सड़क पर पड़े बेसुध लोगों को देखा तो पुलिस को कॉल किया और एम्बुलेंस को बुलाया। सभी के शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

    हादसे के बाद शव हाइवे पर बिखर गए। वहां मौजूद लोगों ने एक-एक शव को बीच सड़क से हटाकर साइड में रखवाया। वहीं, हाइवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAyodhya: श्री राम जन्मभूमि की खुदाई के दौरान मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष
    Next Article गोलमुरी क्षेत्र के विजय नगर में साफ-सफाई का कार्य हुआ प्रारंभ, पिछले दिनों भाजपा नेताओं ने किया था क्षेत्र का दौरा, स्थानीय निवासियों ने पूर्व सीएम रघुवर दास का जताया आभार

    Related Posts

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    June 27, 2026

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    June 27, 2026

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.