Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नया पोस्टर जारी
    Headlines सिनेमा

    अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नया पोस्टर जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2-द रूल की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है. यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए एक ऑफिशियल पोस्टर जारी किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.देशभर के दर्शक आइकोनिक पुष्पा-द राइज के सीक्वल की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

     

    अल्लू अर्जुन ने हाल ही में 69वें नेशनल अवॉर्ड में पुष्पा के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है. उनके फैंस का उत्साह पुष्पा 2 की शूटिंग की झलकियों के साथ चरम पर है, जिसे अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक हैंडल पर शेयर किया है. न सिर्फ दर्शक, बल्कि ट्रेड जगत भी पुष्पा 2 के पूरे भारत के सिनेमाघरों में आने वाले दर्शकों के इंतज़ार में है.पुष्पा- द राइज़ ने बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक लहर पैदा की थी और यह महामारी के बाद की टर्नअराउंड फिल्म थी जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाया था.

     

    फिल्म ने अपने जबरदस्त डायलॉग्स, कहानी और दिल जीतने वाले गाने से पूरे देश में धूम मचा दी है.पुष्पराज का अल्लू अर्जुन द्वारा निभाया गया किरदार भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले किरदारों में से एक बन गया है, क्योंकि वह हर भाषा या तबके के लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया है. जाने माने निर्देशक सुकुमार द्वारा बनाई गई दुनिया ने कल्ट का स्टेटस हासिल किया है, जिसे और भी बड़े सीक्वल के लिए तैयार किया गया है. पुष्पा 2-द रूल दुनिया भर में कई भाषाओं में सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होगी. मेस्ट्रो सुकुमार द्वारा निर्देशित, माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में आइकन स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर देवी श्री प्रसाद में म्यूजिक दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 41 रनों से हराया
    Next Article चीन पर केंद्र सरकार का सख्त प्रहार, चुनिंदा स्टील पर पांच साल के लिए लगाया एंटी-डंपिंग शुल्क

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.