Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्षेत्र में धुमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाई गई “मनसा “पूजा
    Breaking News झारखंड

    क्षेत्र में धुमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाई गई “मनसा “पूजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तम मुनि |
    संवाददाता,नाला(जामताड़ा)— “मनसा देवी “की पूजा क्षेत्र में धुमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाई गई |विदित हो कि इस अवसर पर क्षेत्र के नाला मध्य टोला केवटपाड़ा,गोपालपुर ,कुलडंगाल,खैरा, राधाबल्लभपुर ,अफजलपुर ,किष्टोपुर सहित विभिन्न गाँवों में पारम्परिक ढंग से नियम निष्ठा के साथ  विधि- विधान पूर्वक माँ मनसा की पूजा अर्चना की गई | विदित हो कि माँ मनसा की पूजा दो विधियों द्वारा की गई ,कई जगहों में माता मनसा की पूजा वैष्णवी मतों से तो कई जगहों पर बकरे की बलि चढा़कर माँ मनसा की पूजा की गई | इस अवसर पर मंदिरों को आधुनिक विद्धुतिकरण व उपकरणों द्वारा सुसज्जीत भी की गई थी | विदित हो कि कई स्थलों पर सैकड़ों बकरे की बलि भी दी गई वहीं कई जगहों पर फल – फुल से वैष्णवी पूजा की गई | परम्परानुसार कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा माँ मनसा देवी पर आधारित मनसा मंगल यात्रा का मंचन भी किया गया | विदित हो कि इस अवसर पर मित्र कुटुम्ब परिजन एक दुसरे के घर जाकर निमंत्रण भी स्विकार करते हैं | सुबह से ही कुटुम्ब परिजनों का आवाजाही का शिलशिला जारी रहा |लोग एक दुसरे के घर दावत में शामिल हुए और माँ मनसा देवी की प्रतिमा का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किए |विदित हो कि इस पावन अवसर पर चारो ओर ढोल ,गाजे- बाजे से माहौल खुशनुमा रहा | इधर माँ मनसा देवी की दर्शन के लिए  लोग नए- नए परिधानों में सुसज्जीत होकर माँ मनसा देवी की मंदिरों में माथा टेककर परिवार की सुख शांति की कामना की |कहते हैं माँ मनसा देवी नागों की देवी होने के कारण उनकी उपासना से सर्पाघात से मृत्यु नहीं होती ,माँ मनसा देवी की पूजा खासकर ग्रामिण सुदुर क्षेत्र में अधिकाधीक सं० में किया जाता है | खेत खलिहान ,जल ,जंगल-झाड़ियों में निवास व कार्य करने वाले लोग विशेष रूप से नाग देवी की प्रतिमा स्थापीत कर पारम्परिक ढंग से पूजा- अर्चना करते हैं |मान्यता है कि नाग देवी की पूजा करने से सभी प्रकार के विषधर  साँपों से माँ मनसा उनकी रक्षा करते हैं |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिले के विद्यासागर रेलवे स्टेशन में मोबाइल पैकेट मार से यात्री काफी परेशान
    Next Article विधायक रविंद्रनाथ ने फतेहपुर में 33/11 kv का विद्यु शक्ति उपकेंद्र/ पावर हाउस का किया शिलान्यास

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.