Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जानिए उस शख्स को जो डेंगू पीड़ित मरीजों का है मसीहा, परिवार समेत कर रहा है प्लेटलेट्स दान
    Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जानिए उस शख्स को जो डेंगू पीड़ित मरीजों का है मसीहा, परिवार समेत कर रहा है प्लेटलेट्स दान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूर्वी सिंहभूम जिले मे डेंगू के मामले मे लगातार बढ़ रहे हैं.शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों की हालात ऐसी है कि वहां पर मरीजों के लिए बेड उपलब्ध नहीं हैं. डेंगू पीड़ित मरीजों के प्लेटलेट्स काफी कम हो जाते हैं.ऐसे मे मरीजो की मौत तक हो जाती है.वहीं अस्पतालों में डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए रेंडम डोनर प्लेटलेट्स(आरडीपी) और सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) की मांग बढ़ गई है.

    डेंगू पीड़ित मरीजों को आरडीपी और एसडीपी समय पर मिले उसके लिये जमशेदपुर की कई स्वयंसेवी संस्थाएं सक्रिय हो गईं हैं. स्वयंसेवी संगठन आनन्द मार्ग के जमशेदपुर के संयोजक सुनील आनंद डेंगू पीडितों के लिए दिन रात एक करते हुए अपने परिवार समेत एक पैर पर खडे हैं. मरीजों को समय पर प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के लिए वे 24घंटा तत्पर हैं.

    पत्नी और बेटा -बेटी भी करते हैं सहयोग

    डेंगू पीड़ितों को समय पर प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के लिए सुनील अपने परिवार की भी मदद ले रहे हैं. सुनील आनंद ने अभी तक 8 वा सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डेंगू पीड़ित मरीज के स्वास्थ्य लाभ के लिए एक महीने में दूसरी बार एवं 25 वां रक्तदान डेंगू पीड़ित मरीज की जान बचाने के लिए किया. पत्नी रूपा आनंद 15 वीं बार और बेटी प्रियल आनंद ने 18 वर्ष होने पर प्रथम बार रक्तदान किया. जयेश एस डी पी दो बार और रक्तदान ग्यारह बार कर चुके.सबसे बड़ी बात उनके बेटे ने 48 घंटे में दो बार दिया. यही नही उनके भतीजे विनय कृष्णा ने पहला एसडीपी और 12 वां रक्तदान किया.

    क्या है रेंडम डोनर प्लेटलेट्स और सिंगल डोनर प्लेटलेट्स

    सामान्य रक्तदान में रक्त निकाला जाता है. उसे होल ब्लड कहा जाता है. तकनीकी विधि के द्वारा होल ब्लड अलग अलग किया जाता है जिसमें रेड ब्लड ,प्लाज्मा और प्लेटलेट्स अलग किया जाता है. उसी प्लेटलेट्स को रेंडम डोनर प्लेटलेट्स कहा जाता है. इसमें 15 -20 मिनट लगता है
    सिंगल डोनर प्लेटलेट्स में निकालने में चालीस से एक घंटा लगता है.

    साल में 20 बार लगाते है रक्तदान शिविर

    सुनील आनंद साल भर में 20 रक्तदान शिविर लगाते हैं जिनमें 12 बार ब्लड बैंक में और 8 बार जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में लगाया जाता है. इस दौरान ब्लड देने वाले लोगों को पौधा देकर सम्मानित भी करते हैं.

    जमशेदपुर ब्लड बैंक ने सम्मानित किया

     

    आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद को 25 बार रक्तदान करने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक के जनरल मैनेजर संजय चौधरी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया, साथ में हौसला बढ़ाने के लिए शनि देव भक्त मंडली के. देबू घोष भी उपस्थित थे.

    क्या कहा सुनील आनंद ने

    सुनील आनंद का कहना है रक्तदान के क्षेत्र में सामान्य रुप से सभी रक्तदाताओं का लक्ष्य होता है कि कम से कम 100 बार तक रक्तदान पूरा किया जाए.सुनील आनंद ने उम्मीद जाहिर की ईश्वर का आशीर्वाद रहा तो वे एक दिन रक्तदान का शतक पूरा करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवान श्री कृष्ण का छठा महोत्सव मनाया गया
    Next Article जल जमाव के कारण पूरे मोहल्ले में डेंगू का प्रकोप

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.