Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोक अदालत में हुए निर्णय से कोई भी पक्षकार को नुकसान नही होता : अनिल कुमार मिश्र
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    लोक अदालत में हुए निर्णय से कोई भी पक्षकार को नुकसान नही होता : अनिल कुमार मिश्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोक अदालत में हुए निर्णय से कोई भी पक्षकार को नुकसान नही होता : अनिल कुमार मिश्र

    झालसा, डालसा के लोक अदालत के प्रयास से गरीब लोंगो में विश्वास जगा है इसे अक्षुण्ण रखना है: राजेश शुक्ल

    जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में आज झालसा और डालसा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्यआयोजन हुआ जिसका उदघाटन पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार मिश्र , झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर मंच पर कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री अमितेश लाल और जिला बार एसोसिएशन की तदर्थ समिति के संयोजक श्री लाला अजित कुमार अम्बष्ठ , और डालसा के सचिव श्री राणा सांगा उपस्थित थे।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि लोक अदालत से कोई भी पक्षकार दुःखी नही होता। दोनों पक्षो की सहमति से निर्णय होते है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को बड़ी राहत मिली है।

    इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि लोक अदालत वैकल्पिक विवाद निवारण तंत्रों में एक है। झालसा, डालसा के लगातार प्रयास से गरीब तबकों में विश्वास जगा है इसे अक्षुण्ण रखते हुए इसका दायरा बढ़ाना होंगा। इससे संबंधित पक्षो के बीच सौहार्द बना रहता है संबंधित पक्षकारों का समय, धन का बचत होता है।

    श्री शुक्ल ने कहा कि लोक अदालत कोई नई अवधारणा नही है बल्कि प्राचीन काल से चली आ रही हमारी सामाजिक धारणा का भाग है। पुराने समय मे पंचों के माध्यम से विवाद निस्तारण की व्यवस्था थी जिसे विधिक सेवा प्राधिकार अधिनियम 1987 द्वारा पंच न्याय की इस व्यवस्था को कानूनी रूप देते हुए लोक अदालत का नाम दिया गया।
    जिला बार एसोसिएशन की तदर्थ समिति के संयोजक श्री लाला अजित कुमार अम्बष्ठ ने भी लोक अदालत को उपयोगी बताया। इस अवसर पर भारी संख्या में न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पक्षकार और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

     

    आज जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम में उदघाटन करते पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार मिश्र, झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, जमशेदपुर कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री अमितेश लाल, और जिला बार एसोसिएशन की तदर्थ समिति के संयोजक श्री लाला अजित कुमार अम्बष्ठ और अन्य न्यायाधीश गण।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल्हान की सुर्खियों को जानें
    Next Article टिस्को मिल्स सोसाइटी के सदस्यों को मिलेगा 2923 रुपये तक लाभांश,अब सदस्यों को मिलेगा अधिकतम 6 लाख तक का लोन

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.