Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जैसा नाम, वैसा काम , कौन है वह शख्स, जो खेल क्षेत्र में युवाओं को दे रहा बढ़ावा पढ़िए खबर
    Breaking News झारखंड

    जैसा नाम, वैसा काम , कौन है वह शख्स, जो खेल क्षेत्र में युवाओं को दे रहा बढ़ावा पढ़िए खबर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : अगर कोई खेल के प्रति युवाओं को जागरूक करने वाला कोई शख्स है तो उनका नाम है विकास दुबे। जैसा नाम, वैसा काम। जी हां, विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी विकास दुबे यूं ही चर्चा में नहीं हैं। जिनका नाम ही विकास हो, फिर क्या कहना। दिलोजान से विकास दुबे द्वारा विकास की कल्पना की जा रही है। उनका सपना है कि हमारा विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र का काफी विकास हो। चुकी यहां एक के बाद एक विधायक बनते रहे, मंत्री भी बने। लेकिन जैसे को तैसा। क्षेत्र में आजादी से पूर्व जो था, वह आज भी है। चाहे वह बिजली की समस्या हो, या पानी की समस्या हो या फिर सड़क की समस्या।

     

     

    समस्या तो इतनी है कि क्षेत्र में अम्बार लगा हुआ है। वहीं समस्या अच्छी शिक्षा व खेल की भी है। स्कूलों में तो बच्चों की पढ़ाई जो हो रही है, इसके बारे में केवल शिक्षक ही जानेंगे। चुकी बच्चे तो आखिर बच्चे ही होते हैं। बच्चे तो अक्सर नटखट, शरारती व अनजान होते हैं। अभिभावक भी वर्तमान समय में शिक्षा से अप्रसन्न हैं। वहीं क्षेत्र के युवाओं को किसी भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा कभी हौसला बुलन्द नहीं किया गया और न ही खेल के प्रति जागरूक किया गया। इस पर गहनता पूर्वक विचार कर युवा समाजसेवी विकास दुबे ने क्षेत्र के प्रत्येक गांवों के युवाओं के बीच खेल सामग्री वितरण करने का निर्णय लिया। युवाओं के बीच लगातार खेल सामग्री का वितरण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के युवा खेल में रुचि लें। इसी कड़ी में बुधवार को जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अधौरा, सड़की सहित आधा दर्जन गांवों के युवाओं के बीच उन्होंने फुटबॉल प्रदान किया। फुटबॉल पा कर युवाओं में खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहा। सभी युवाओं ने उन्हें दिल से धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

     

     

    सभी युवाओं ने कहा कि अब तक कई जनप्रतिनिधि आए और गए, किन्तु किसी ने खेल-कूद को लेकर युवाओं का उत्साह नहीं बढ़ाया। हम सभी युवा आपके साथ हैं और कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यह सुन कर युवा समाजसेवी प्रफुलित होते हुए गर्व सा महसूस कर रहे थे। वहीं युवा समाजसेवी विकास दुबे ने सभी युवाओं से कहा कि आप सभी खेल के प्रति जागरूक हो कर रुचि लेते हुए खेल खेलें। शिक्षा के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है। श्री दुबे ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा में मैं सदैव समर्पित हूँ। जब भी युवाओं को खेल सामग्री की जरूरत हो, मुझे सूचना दें। वहीं श्री दुबे ने कहा कि अब तक नेताओं ने भोली-भाली जनता को झूठ-मुठ के अनेक लुभावने दे कर केवल ठगने का काम किया है। नेताओं ने अपनी तकदीर बदली है, क्षेत्र की तस्वीर नहीं। लेकिन अब सम्भव नहीं है, चुकी जनता जागरूक हो चुकी है। जनता अपना बहुमूल्य मतदान उसे ही करेगी, जो शिक्षित, कर्मठ व जुझारू हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहा हूँ। जनसंपर्क तेज है। सभी गांवों में जनता विभिन्न प्रकार की जनसमस्याओं से पीड़ित व त्रस्त है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग ने डेंगू पीड़ित के लिए 3 एसडीपी एवं रेंडम डोनर प्लेटलेट्स के लिए 2 घंटे में 10 यूनिट रक्तदान करवाया
    Next Article जनसेवक समिति और ट्यूब बारीडीह दुर्गा पूजा कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में स्व. संजय सिंह एवं स्व. सुजीत चौधरी के पुणयतिथि के अवसर पर उनकी पुण्य स्मृति में 8वे रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.