Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खेलो झारखंड के अंतर्गत करमाटांड के पिंडारी खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन
    Breaking News खेल झारखंड

    खेलो झारखंड के अंतर्गत करमाटांड के पिंडारी खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 6, 2023Updated:September 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बुधवार को स्कूली छात्र- छात्राओं के लिए खेलो झारखंड के अंतर्गत करमाटांड के पिंडारी खेल मैदान में 100 मीटर ,200 मीटर ,400 मीटर ,600 मीटर और 800 मीटर दौड़, कबड्डी ,वालीवाल , खो खो, और अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
    प्रतियोगिता में प्रखंड के अंडर 14 , 17 और अंडर 19 के बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
    बागबेर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद अख्तर अंसारी , ताराबहाल की मुखिया शांति मरांडी , बी पी ओ सावित्री किस्कू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

     

    अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी।
    करमाटांड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन
    ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन से अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है।
    पढ़ाई के साथ-साथ खेल हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाता है । खेल के द्वारा भी बच्चे अपना कैरियर बना सकते हैं। अतः खेल को हमें अपने जीवन में अवश्य ही शामिल करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि करमाटांड प्रखंड के छात्र -छात्रा जिला और राज्य स्तर पर अपना मुक्कमल स्थान प्राप्त करें। ल़डकियां खेल के क्षेत्र में ओलंपिक में भी झारखंड का प्रतिनिधित्व कर अपने राज्य और देश का नाम रौशन कर चुकी हैं। खेल नीति 2022 के अनुसार विद्यालय ,पंचायत और प्रखंड स्तर पर झारखण्ड सरकार द्वारा खेल के लिए हर सुविधा मुहैया करायी जा रही है ।
    अतिथियों ने मेडल और ट्राफी देकर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। अंडर 14 कबड्डी बालिका वर्ग में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की टीम विजेता रही जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालाझरिया की टीम उपविजेता रही। अंडर-19 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कदरुडीह की टीम विजेता जबकि गुलाब राय गुटगुटिया उच्च विद्यालय की टीम उपविजेता रही ।

     

     

    अंडर 14 में कबड्डी बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालाझरिया की टीम विजेता टीम रही तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कासीटांड की टीम द्वितीय स्थान पर रही ।
    खेल के सफल संचालन में विद्यासागर स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक निवास मंडल, शिक्षक विद्यासागर ,विकास पांडेय ,अमरनाथ दास, चांदनी कुमारी, कुमारी पिंकी, जयंती रानी मंडल, राजन आसरे , शिव शंकर मंडल ,विकास कुमार ,मुन्ना रजक ,मनोज हेंब्रम , सुरेश मंडल ,सीआरपी सहदेव मंडल ,राजेश गुप्ता, विनय भैया ,मकसूद अंसारी, रिसोर्स शिक्षक करुणा कुमारी ,कंप्युटर ऑपरेटर अरूप कुमार का अहम योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा साकची गोल चक्कर पर उदय निधि स्टालिन का किया पुतला दहन
    Next Article जिला यातायात प्रभारी के नेतृत्व में चला टोटो का विशेष जांच अभियान

    Related Posts

    बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक म

    June 9, 2026

    साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला से ठगा गया सोने का जेवर बरामद

    June 9, 2026

    चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक म

    साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला से ठगा गया सोने का जेवर बरामद

    चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी

    पुष्पानगर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पूरे झारखंड में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप से गरमाया

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.