Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी जिलों में अवस्थित पंजीकृत अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक के निरीक्षण एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तर पर अनुश्रवण समिति एवं सलाहकार समिति का गठन किया जाना अनिवार्य है: स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    सभी जिलों में अवस्थित पंजीकृत अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक के निरीक्षण एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तर पर अनुश्रवण समिति एवं सलाहकार समिति का गठन किया जाना अनिवार्य है: स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सभी जिलों में अवस्थित पंजीकृत अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक के निरीक्षण एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तर पर अनुश्रवण समिति एवं सलाहकार समिति का गठन किया जाना अनिवार्य है: स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता

    राज्य के किसी भी जिले में अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक में PCPNDT ACT एवं Clinical Establishment ACT का पालन यदि नही होता हो तो संबंधित जिले पर कारवाई की जाएगी।

    राज्य के सभी जिलों में अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक में लिंग परीक्षण एवं भू्रण हत्या को रोकने संबंधी पोस्टर एवं अन्य प्रचार-प्रसार सामग्रियों का प्रदर्शन अनिवार्य है: बन्ना गुप्ता
    माननीय मंत्री स्वास्थ्य विभाग

    माननीय स्वास्थ्य मंत्री, झारखण्ड श्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में आज PCPNDT के राज्य स्तरीय पर्यवेक्षण बार्ड की बैठक IPH सभागार, नामकुम राँची में आयोजत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए लिंग परीक्षण और कन्या भू्रण हत्या को रोकना नितान्त आवश्यक है और इसके लिए PCPNDT ACT कैसे मजबूत हो, इस उद्येश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुखबिर योजना के तहत सभी जिलों में लगातार विशेष जाँच अभियान चलाकर ऐसे अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक को चिन्हित किया जाए, जहाँ अवैध रूप से लिंग परीक्षण किए जाते है,

     

     

    और उसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति या चिकित्सक पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होने कहा कि अल्ट्रासाउण्ड कराने वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान हेतु उनका फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र की प्रति अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक में होनी चाहिए। बैठक में उपस्थित सभी जिलों के सिविल सर्जन को सख्त निदेश देते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि किसी भी जिले में अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक में PCPNDT ACT एवं Clinical Establishment ACT का अनुपालन यदि नही होता है, तो उस जिले में जिम्मेदार पदाधिकारी पर सख्त कारवाई की जाएगी।
    मंत्री महोदय ने राज्य में PCPNDT ACT के संदर्भ में लिंग परीक्षण एवं कन्या भू्रण हत्या को रोकने हेतु PCPNDT ACT] Clinical Establishment ACT तथा

     

     

    मुखबिर योजना के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता फैलाने का निदेश दिया। सभी अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक पर पोस्टर लगाए तथा सोशल मिडिया पर भी वृहद प्रचार-प्रसार करें।
    इस बैठक में विधानसभा सदस्य माननीय श्रीमति पूर्णिमा सिंह एवं श्रीमति दीपिका पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे।

     

     

    श्रीमति दीपिका पाण्डेय ने कहा कि मशीन Functional नही रहने के कारण लाभुक को प्राईवेट अल्ट्रसाउण्ड क्लिनिक में जाना पड़ता है, इसपर उन्होने कहा कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में अनिवार्य रूप से अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक सही रूप से कार्य करें इसकी जिम्मेवारी जिला की होगी, और जिला PCPNDT Act का पालन करते हुए झारखण्ड के लिंगानुपात में सुधार करना सुनिश्चित करें।

     

    श्रीमति पूर्णिमा नीरज सिंह जी ने कहा कि PCPNDT Act कर Poster, Banner, Whatsapp Massage बनाकर लोगो को जागरूक करना है। उन्होने कहा कि लिंगानुपात में गिरावट होने पर समाज में असंतुलन की स्थिति होगी इसलिए PCPNDT Act का अक्षरशः पालन करना जरूरी है।

     

    श्री अरूण कुमार सिंह ने जिला स्तरीय पर्यवेक्षण बोर्ड में गैर सरकारी सदस्यों का नये सिरे से चयन किए जाने का निदेश दिए। साथ ही गलत आचरण वाले अल्टाªसाउण्ड क्लिनिक पर कार्यवाही करने का निदेश दिए। उन्होने कहा कि जिला स्तर पर गठित अनुश्रवण समिति में सदस्यों के नाम एवं दूरभाष संख्या का होना आवश्यक है। समिति की नियमित एवं समीक्षात्मक बैठक करायी जाए। सभी अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक पर उस जिले के सिविल सर्जन, चिकित्सक तथा राज्य स्तर से किसी एक जिम्मेदार पदाधिकारी का नाम एवं दूरभाष संख्या उपलब्ध कराया जाए।

     

    बैठक के आरंभ में अभियान निदेशक श्री आलोक त्रिवेदी द्वारा पिछले बैठक की कारवाई से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
    इस बैठक में श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह,, श्रीमती दीपिका पाण्डेय, श्री अरूण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड, प्रधान सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, प्रधान सचिव विधि विभाग, निदेशक आयुष, विभागाध्यक्ष, समाज विज्ञान, राँची विश्वविद्यालय, राँची, विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति विभाग, रिम्स, विभागाध्यक्ष, रेडियोलॉजी, रिम्स, श्री आलोक त्रिवेदी, अभियान निदेशक, NHM श्री पारसनाथ मिश्र, अध्यक्ष, सुभाष युवा मंच, जमशेदपुर, श्री विद्यानन्द शर्मा पंकज, अपर अभियान निदेशक, NHM डॉ वीरेन्द्र कुमार, निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएँ, डॉ अनिल कुमार, नोडल पदाधिकारी आई.ई.सी, डॉ मनोज कुमार, निदेशक वित्त, श्री लक्ष्मी नारायण किशोर, प्रशासी पदाधिकारी, NHM नोडल पदाधिकारी PCPNDT डॉ राघवेन्द्र नारायण शर्मा और श्रीमती अकय मिंज, राज्य कार्यक्रम समन्वयक, NHM एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुनिया का अंधकार अशिक्षा है, इसे शिक्षक ही मिटा सकते हैं: आनंद बिहारी दुबे
    Next Article सोनारी थाना अंतर्गत डीएवी मध्य विद्यालय के पास रहने वाले देव ठाकुर को अपराधियों ने गोली मारी

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.