Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त ने किया अनुमण्डल कार्यालय का निरीक्षण , सीएनटी एक्ट अंतर्गत भूमि बिक्री अनुमति 30 दिनों में निष्पादन करने का दिया निर्देश
    Breaking News झारखंड

    दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त ने किया अनुमण्डल कार्यालय का निरीक्षण , सीएनटी एक्ट अंतर्गत भूमि बिक्री अनुमति 30 दिनों में निष्पादन करने का दिया निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त ने किया अनुमण्डल कार्यालय का निरीक्षण

    सीएनटी एक्ट अंतर्गत भूमि बिक्री अनुमति 30 दिनों में निष्पादन करने का दिया निर्देश

    लोहरदगा। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल के प्रमण्डलीय आयुक्त
    मनोज जायसवाल अनुमण्डल कार्यालय का निरीक्षण करने मंगलवार को लोहरदगा पहुंचे। इस मौके पर परिसदन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमण्डलीय आयुक्त द्वारा सप्ताह में किये जानेवाले एसडीओ कोर्ट, विभिन्न धाराओं में लंबित मामले, निष्पादित मामलों व निष्पादन के तरीकों की समीक्षा की गई। साथ ही, लगान निर्धारण के मामले, नीलाम-पत्र वाद के मामले व निष्पादित मामलों की संख्या, एसडीओ के ई-कोर्ट, भूमि वापसी वाद में लंबित व नये मामले, दाखिल खारिज, सीएनटी एक्ट अंतर्गत भूमि बिक्री वाद के मामले व लंबित मामले, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र के निर्गत की स्थिति, लंबित प्रमाण-पत्रों की स्थिति, भूमि हस्तांतरण के मामले, भूमि बंदोबस्ती के मामले, निर्वाचन अंतर्गत मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा प्रमण्डलीय आयुक्त द्वारा की गई।

     

     

    प्रमण्डलीय आयुक्त द्वारा सीएनटी एक्ट अंतर्गत भूमि बिक्री अनुमति वाद के मामले में निर्देश दिया गया कि अनुमति वाद में नामांतरण की प्रक्रिया अपनाते हुए जो मामले सही हैं, उन्हें 30 दिनों के अंदर निष्पादित करें। किसी से सहमति प्राप्त करना हो तो वार्ता कर 90 दिनों में निष्पादित करें। 90 दिनों के अंदर विशेष अभियान चलाकर लंबित मामलों को निष्पादित करें। साथ ही, एक सप्ताह के अंदर अंचलवार सरकारी भूमि का विवरण तैयार का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। प्रमण्डलीय आयुक्त द्वारा अनुमंडल के विभिन्न पंजियों का भी अवलोकन किया गया।

     

     

    इस मौके पर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार, उप विकास आयुक्त समीरा एस, अनुमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रमेश्वर प्रसाद ,कार्यपालक दण्डाधिकारी पूजा कुमारी, पवन कुमार, सन्नी कुमार दास, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी और अनुमंडल कार्यालय के कर्मीगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटना यूनिवर्सिटी के स्टेज पर गिरे बिहार के CM नीतीश कुमार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे
    Next Article धनबाद:स्वयंभू गैंगेस्टर प्रिंस खान के 5 गुर्गे आर्म्स के साथ गिरफ्तार, SSP ने आम लोगों से किए अपील

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.