Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान में गरजे राजनाथ: कहा- ‘राहुलयान’ न कभी लॉन्च हुआ और न लैंड, इनके गठबंधन के नाम बड़े और दर्शन छोटे
    Breaking News Headlines राजनीति

    राजस्थान में गरजे राजनाथ: कहा- ‘राहुलयान’ न कभी लॉन्च हुआ और न लैंड, इनके गठबंधन के नाम बड़े और दर्शन छोटे

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राजस्थान में गरजे राजनाथ: कहा- ‘राहुलयान’ न कभी लॉन्च हुआ और न लैंड, इनके गठबंधन के नाम बड़े और दर्शन छोटे
    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का राजस्थान के रामदेवरा में राहुल गांधी पर निशाना, कहा- ‘राहुलयान’ न कभी लॉन्च हुआ और न लैंड। इनके गठबंधन के नाम बड़े और दर्शन छोटे हैं।राजस्थान के जैसलमेर और पोकरण में रामदेवरा पहुंचे केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए पर जुबानी तोप चला दी।

     

     

    राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘चंद्रयान’ सफलतापूर्वक लैंड कर गया, लेकिन ‘राहुलयान’ न कभी प्रक्षेपित हुआ और न ही कभी लैंड हुआ है। राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म के उन्मूलन की बात करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के बयान को लेकर भी विपक्षी दलों से माफी मांगने को कहा।

     

     

    भ्रष्टाचार पर गहलोत सरकार पर सवाल
    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने आम आदमी को सशक्त बनाने का काम किया है। गरीब का कल्याण हमारा नारा नहीं, बल्कि मिशन है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान नंबर-1 पर पहुंच गया है। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की ये हालत बना दी है।

     

     

    डीएमके के स्टॅलिन ने सनातन धर्म को ठेस पहुंचाई-राजनाथ
    राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम, पिछड़ा वर्ग के नाम पर समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उन्होंने कहा इनके गठबंधन के एक दल के प्रतिनिधि ने सनातन धर्म को लेकर टिप्पणी की। अब इस विपक्षी गठबंधन की हार निश्चित है। द्रमुक ने सनातन धर्म को ठेस पहुंचाई है और कांग्रेस चुप है। कांग्रेस नेता यह क्यों नहीं बताते हैं कि सनातन धर्म के बारे में उनकी सोच क्या है?

     

     

     

    सनातन धर्म के अपमान के लिए क्षमा मांगनी चाहिए
    राजनाथ सिंह ने बोले मैं विपक्षी गठबंधन में शामिल लोगों से कहना चाहूंगा कि सनातन धर्म के अपमान के लिए क्षमा मांगनी चाहिए। नहीं तो यह देश किसी भी सूरत में उन्हें माफ नहीं करेगा। विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर राजनाथ बोले- हमने भी कभी शाइनिंग इंडिया का नारा दिया था, लेकिन तब हम हार गये। आपने इंडिया गठबधंन बनाया है। आपकी भी हार निश्चित है।

    परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ
    बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ करते हुए राजनाथ सिंह जैसलमेर और पोकरण में रामदेवरा पहुंचे। ये सबसे लंबी परिवर्तन यात्रा होगी। जो 18 दिन में 2500 किमी का सफर तय करेगी। 21 सितंबर को ये परिवर्तन यात्रा जोधपुर में सम्पन्न होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो पुलिस को चोरों ने दी खुली चुनौती , बैंक आफ इंडिया एटीएम मशीन को उखाड़ कर हुए फरार
    Next Article उड़ान भरते ही विमान से टकराया पक्षी, इंडिगो की फ्लाइट की भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

    Related Posts

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    June 9, 2026

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    June 9, 2026

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांडिल कॉलेज में कुड़मालि पढ़ाई शुरू करने की मांग

    पुण्यतिथि पर बिरसा स्पोर्टिंग क्लब ने धरती आबा को किया नमन

    कांड्रा चेक पोस्ट पर डीटीओ के नेतृत्व में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

    सब पोस्ट आँफिस बोलानी मे आधार कार्ड संबंधित कार्य बंद पड़ा है,क्षेत्रवासी हो रहे परेशान

    बीडीओ, सीओ की उपस्थिति में आयोजित ग्राम सभा में बहिष्कार संबंधी शिकायत का हुआ निपटारा, आरोप वापस

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार सख्त, बोले—एक भी वास्तविक मतदाता न छूटे, आवास चयन हो पारदर्शी देते

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.