Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता विकास सिंह का परिश्रम लाया रंग ,जिओ फाइबर के कर्मचारी स्व.गुलशन के परिजनों को मिला आठ लाख रुपए मुआवजा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा नेता विकास सिंह का परिश्रम लाया रंग ,जिओ फाइबर के कर्मचारी स्व.गुलशन के परिजनों को मिला आठ लाख रुपए मुआवजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भाजपा नेता विकास सिंह का परिश्रम लाया रंग । जिओ फाइबर के कर्मचारी स्व.गुलशन के परिजनों को मिला आठ लाख रुपए मुआवजा ।
    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में गरीब कमजोर तबके के लोगों का शोषण बर्दाश्त नहीं – विकास सिंह।
    जिओ फाइबर कंपनी में कार्यरत मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 1 का रहने वाला स्व .गुलशन बोपाई की विधवा मां मंजू बोपाई को भाजपा नेता विकास सिंह के अथक परिश्रम से किए गए आंदोलन के बाद जिओ फाइबर कंपनी के द्वारा ₹800000 (आठ लाख) मुआवजा के साथ-साथ टाटा मुख्य अस्पताल में गुलशन के इलाज के दौरान लगने वाला बिल ,अंतिम संस्कार एवं शव वाहन की राशि देने पर समझौता होने के बाद मानगो के जिओ फाइबर कंपनी के कार्यालय का हुड़का जाम का आंदोलन समाप्त हो गया ।

     

     

     

    कार्यालय परिसर में आंदोलनकर्ता विकास सिंह एवं उनके समर्थकों एवं परिवार के सदस्यों के साथ साथ जिओ फाइबर कंपनी के उच्च अधिकारीयों के द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय गुलशन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत मंगलवार को जिओ फाइबर का केबल बांधने के दौरान एन एच 33 बिग बाजार के समीप बिजली का झटका लग जाने के कारण गुलशन लगभग 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया था गुलशन बुरी तरह जख्मी हो गया था । शुक्रवार के दिन टाटा मुख्य अस्पताल में गुलशन का निधन हो जाने पर गुलशन के परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा गुलशन के पिताजी का देहांत अनेकों वर्ष पहले हो चुका है गुलशन अपनी बूढ़ी मां का इकलौता चिराग था जो जिओ फाइबर कंपनी में मजदूरी करके अपना और अपनी मां का भरण पोषण करता था पति और बेटे के मरने के बाद मां संजु बोपाई के पास कुछ नहीं बचा था । देहांत होने के उपरांत स्वर्गीय गुलशन के परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को टाटा मुख्य अस्पताल में बुलाकर अपनी पीड़ा बताई थी

     

     

     

    विकास सिंह ने जिओ फाईबर के अधिकारियों से स्व. गुलशन के परिवार को दस लाख रु मुआवजा देने के साथ-साथ अस्पताल का पूरा बिल एवं अंतिम संस्कार के रुपए की मांग रखी थी । भाजपा नेता विकास सिंह ने घोषणा किया था कि मुआवजा नहीं मिलेगा तो मानगो डिमना रोड़ स्थित जिओ फाइबर की कंपनी के कार्यालय का हुड़का जाम कर दिया जाएगा । तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा नेता विकास सिंह गुलशन के परिवार एवं अपने मित्रों के साथ प्रातः 10:00 बजे जिओ फाइबर के कंपनी कार्यालय हरवे हथियार के साथ पहुंचकर कार्यालय का हुड़का जाम करते हुए कार्यालय को अनिश्चितकालीन बंद करने की घोषणा कर दी थी । मामले की जानकारी मिलते ही जिओ फाइबर कंपनी के झारखंड राज्य के प्रमुख पूर्व डीएसपी बबन सिंह, ननिल सिन्हा एवं सुमित सिंह रांची से जमशेदपुर पहुंचकर भाजपा नेता विकास सिंह से मुआवजे के मामले में वार्ता करते हुए ₹400000 (चार लाख)देने की बात कही इस बार विकास सिंह भड़कते हुए कानून का आईना दिखलाते हुए कहा कि बिना पावर कट का एन ओ सी लिए आपने कैसे किसी को बिना सेफ्टी बेल्ट एवं सेफ्टी की अन्य सामान पहनाए हुए बिजली के खंभे में चढ़ा दिया था जिओ के अधिकारियों के ऊपर विकास सिंह ने 302 का मुकदमा दर्ज करने की बात कही साथ ही विकास सिंह ने कहा कि मुआवजा अगर सम्मानजनक नहीं दिया गया तो टाटा मुख्य अस्पताल से गुलशन का शव लाकर जिओ फाइबर कंपनी के कार्यालय में रख दिया जाएगा ।

     

     

     

    साथ ही एन एच 33 जाम करने की धमकी विकास सिंह ने दे डाली । विकास सिंह के बातों को सुनकर कंपनी के अधिकारी ने ₹(800000 आठ लाख)देने में अपनी सहमति जताई । विकास सिंह ने रांची से आए अधिकारियों को कहा कि टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान लगने वाला पूरा राशि का भुगतान करें इसके साथ ही अंतिम संस्कार एवं गुलशन का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव ले जाने के लिए वहां की व्यवस्था करें ।विकास सिंह की बातों पर जिओ फाइबर कंपनी के अधिकारी सहमति हो गए साथ ही हर संभव मदद करने की बात कही । आंदोलन को नैतिक समर्थन देने के लिए बहरागोड़ा के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी भी मौके में पहुंचे उन्होंने भी गुलशन के परिवार के साथ खड़ा रहने की बात कही । विकास सिंह एवं गुलशन के परिजनों के समीप जिओ फाइबर कंपनी के अधिकारियों ने एक समझौता पत्र तैयार किया जिसमें मुआवजे की राशि लिखी गई थी स्व.गुलशन की मां को दिया । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह विजय सोए विमल बैठा, सरजू बास्के, राम सिंह, शिव साहू सुजीत कुमार पांडे सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार 3 सितंबर को सुबह 11 बजे से घाटशिला के 22 पंचायतों में लगेगा कैम्प
    Next Article एक्सएलआरआई में मनोहर राघवन द्वारा “एक नेता के परिप्रेक्ष्य से बड़े भौगोलिक क्षेत्रों में रणनीति” पर हुई चर्चा , कहा “सीखना एक आजीवन यात्रा है

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.