Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » RSS चीफ मोहन भागवत बोले- ‘भारत एक हिंदू राष्ट्र है, भले ही इसे स्वीकार करें या नहीं करें
    Breaking News Headlines राजनीति

    RSS चीफ मोहन भागवत बोले- ‘भारत एक हिंदू राष्ट्र है, भले ही इसे स्वीकार करें या नहीं करें

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    RSS चीफ मोहन भागवत बोले- ‘भारत एक हिंदू राष्ट्र है, भले ही इसे स्वीकार करें या नहीं करें
    महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। भागवत ने कहा, ‘भारत एक हिंदू राष्ट्र है, भले ही कुछ लोग इसे स्वीकार करें या फिर नहीं, लेकिन सच्चाई यही है।’ इस वक्त संघ प्रमुख द्वारा दिए गए इस बयान के कई मतलब निकल सकते हैं क्यों अभी इसी राज्य की राजधानी मुबंई में INDIA गठबंधन की भी बैठक चल रही है। RSS चीफ के इस बयान से सियासी सरगर्मी बढ़ सकती है।

     

     

     

    संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘हिंदुस्तान एक ‘हिंदू राष्ट्र’ है और यह एक सच्चाई है। वैचारिक रूप से सभी भारतीय हिंदू हैं और हिंदू का मतलब सभी भारतीय हैं। वे सभी जो आज भारत में हैं, वे हिंदू संस्कृति, हिंदू पूर्वजों और हिंदू भूमि से संबंधित हैं, इसके अलावा और कुछ नहीं, इसीलिए संघ को एक बराबर सबकी चिंता करनी चाहिए।’

    भागवत ने आगे कहा- ‘कुछ लोग इसे समझ गए हैं, जबकि कुछ अपनी आदतों और स्वार्थ के कारण समझने के बाद भी इस पर अमल नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा, कुछ लोग या तो इसे अभी तक समझ नहीं पाए हैं या भूल गए हैं।’

     

     

     

    बैठक में नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस भी थे शामिल

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जब RSS चीफ मोहन भागवत भारत को हिंदू राष्ट्र बोल रहे थे उस वक्त केंद्रीय रोड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। नितिन गडकरी को बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने नवजात बच्चे को बेच रही महिला को भिजवाया थाना
    Next Article मुंबई : इंडिया गठबंधन के नेता बैठक के बाद एक स्वर में बोले “अभी जो केंद्र में वो हारेंगे’

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.