Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसडीओ के आदेश पर बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भूमि पूजन, लाईसेंसी पवन ओझा की देखरेख में होगा दुर्गोत्सव का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    एसडीओ के आदेश पर बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भूमि पूजन, लाईसेंसी पवन ओझा की देखरेख में होगा दुर्गोत्सव का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एसडीओ के आदेश पर बागबेड़ा के रोड नंबर चार दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भूमि पूजन, लाईसेंसी पवन ओझा की देखरेख में होगा दुर्गोत्सव का आयोजन

    बागबेड़ा के रोड नंबर चार में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर दो गुटों के बीच पिछले एक महीने से चल रहे गतिरोध पर विराम लगता दिख रहा है। धालभूम अनुमंडल दंडाधिकारी पीयूष सिन्हा के निर्देश पर बुधवार को पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन हुआ। दोनों गुटों के उपस्थित लोगों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक विधिवत भूमि पूजन हुआ। गुरुवार से दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का कार्य आरंभ होगा। इससे पूर्व मंगलवार देर शाम को एसडीओ ने दोनों गुटों के मध्य उत्पन्न विवाद समाधान के लिए वार्ता बुलाया था। एसडीओ की मौजूदगी में लाईसेंसी पवन ओझा गुट से पवन ओझा एवं अध्यक्ष अनिल सिंह तथा दूसरे खेमे से मुदिता सिंह अपने कुछ समर्थकों संग बैठक में पहुंचें थे।

     

     

    एसडीओ ने दोनों ही गुट के लोगों से शांतिपूर्वक पूजा आयोजन करने को कहा। वहीं कुछ दिन पूर्व दोनों ही गुटों से उपस्थित चार संयोजकों की मौजूदगी में हुए पंचायतनामा के अनुसार ही पूजा आयोजन करने को कहा। लाईसेंसी पवन ओझा को शांतिपूर्वक पूजा आयोजन के लिए पहल करने को कहा गया। वहीं एसडीओ ने साफ़ कहा की जिन्हें मिलकर पूजा आयोजन करना हो वे आपस में समन्वय बनाकर रहें। वहीं गुटबाजी और विवाद करने वालों को चेताया की शिकायत मिलने पर प्रशासन सख्ती से निबटेगी। मालूम हो की पिछले दिनों बागबेड़ा थाना में अंचल अधिकारी अमित श्रीवास्तव की मौजूदगी में पवन ओझा गुट एवं कविता परमार गुट से दो दो अनुभवी और जिम्मेदार लोगों के नाम मांगें गये थें जिन्हें विवाद समाधान की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। इन्हीं चार लोगों ने आपस में बैठक करते हुए अनिल सिंह एवं मुदिता सिंह दोनों को ही अध्यक्ष मनोनीत किया था। वहीं दोनों ही अध्यक्ष को आपस में समन्वय बनाकर कमिटी विस्तार करने को कहा था।

     

     

     

    बाद में लाईसेंसी पवन ओझा और अध्यक्ष अनिल सिंह ने इस निर्णय का स्वागत किया था, लेकिन दूसरे खेमे से कविता परमार, मुदिता सिंह एवं अन्य ने एक बैठक कर के उस निर्णय का विरोध किया था और वरीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया था। इधर एसडीओ की अनुमति के बाद लाईसेंसी पवन ओझा ने भूमि पूजन आयोजित किया। बुधवार को हुए भूमि पूजन में दोनों ही अध्यक्ष अनिल सिंह एवं मुदिता सिंह अपने अपने समर्थकों संग शामिल हुए। वहीं विवाद की पंचायती के लिए प्रशासन द्वारा बनाई गई कमिटी के चारों सदस्य डीके मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, सतीश सिंह और राम सिंह भी शामिल रहें। पुरोहित अनिल मिश्रा ने वैदिक अनुष्ठान पूर्वक भूमि पूजन संपन्न कराया जिसमें बतौर यजमान अनिल सिंह ने विधिवत पूजन किया। इसके अलावे भूमि पूजन में विशेष रूप से पवन ओझा लाइसेंसधारी, अनिल सिंह (अध्यक्ष), मुदिता सिंह (अध्यक्ष), स्थानीय पार्षद कविता परमार, संतोष ठाकुर, दिनेश चंद्र झा, धनंजय सिंह, अभिषेक ओझा, संदीप सिंह, अविनाश सिंह उर्फ सोनू, सुनील गुप्ता, मधु पांडे, सीमा पांडे, केडी मुंडा, मंजू सिंह, महेंद्र सिंह, रघु , राकेश सिंह, चंदन, भोला सिंह, अजीत मिश्रा अजय झा, अजीत सिन्हा कंचन झा, शारदा देवी, आशा पांडे मुकेश झा, पार्थ पांडे, प्रशांत पांडे, धीरज मिश्रा, मयंक तिवारी सहित अन्य मौजूद रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसृष्टि मानव विकास सेवा संस्था के द्वारा आर्मी कैंप में जवानों के कलाई पर बांधी राखी , मनाया रक्षाबंधन
    Next Article पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान अभी नहीं आएंगे जेल से बाहर, सिफर मामले में न्यायिक हिरासत बढ़ी

    Related Posts

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    May 16, 2025

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    May 16, 2025

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम का मनाया गया जश्न, हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर सेना की वीरता को किया सैल्यूट

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

    जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति का विस्तार हुआ. दिलीप प्रजापति और किशोर कुमार बने महासचिव

    यूसिल के तेज तर्रार केमिकल इंजीनियर संजीव टोपनो का जादूगोड़ा से तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट हुआ तबादला मजदूरों में नाराजगी, कंपनी प्रबन्धन पर उठ रहे है सवाल

    सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना मामले में CID का एक्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.