Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गणेश चतुर्थी पर लांच होगा जियो फाइबर, नीता अंबानी ने दिया इस्तीफा, बोर्ड में शामिल हुए ईशा, अनंत और आकाश
    Breaking News Business Headlines

    गणेश चतुर्थी पर लांच होगा जियो फाइबर, नीता अंबानी ने दिया इस्तीफा, बोर्ड में शामिल हुए ईशा, अनंत और आकाश

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गणेश चतुर्थी पर लांच होगा जियो फाइबर, नीता अंबानी ने दिया इस्तीफा, बोर्ड में शामिल हुए ईशा, अनंत और आकाश
    मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्री के 46वें एजीएम से बड़ी खबर सामने आई है. मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से इस्तीफा दे दिया है. अब उनकी जगह पर ईशा अंबानी की नियुक्ति कर दी गई है. आरआईएल बोर्ड ने निदेशक मंडल में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्ति की सिफारिश की है. नीता अंबानी बोर्ड से हट जाएंगी. वैसे वो रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी. वहीं गणेश चतुर्थी पर जियो फाइबर लांच करने का ऐलान मुकेश अंबानी ने किया.

     

     

     

    मुकेश अंबानी ने एजीएम में बताया कि पिछले 10 सालों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 150 अरब डॉलर का निवेश किया है. उन्होंने कहा कि किसी भी कॉरपोरेट ग्रुप की ओर किया गया यह सबसे बड़ा निवेश है. मुकेश अंबानी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023 में रिलायंस ने 2.6 लाख नए लोगों नौकरी दी है. उन्होंने बताया कि रिलायंस में मौजूदा समय में ऑनरोल कर्मचारियों की संख्या 3.9 लाख हो चुकी है. उन्होंने कहा कि हमने जितने इनडायरेक्ट आजीविका अवसर पैदा किए हैं वो कई गुना ज्यादा है.

    मुकेश अंबानी ने जानकारी देते हुए कहा कि रिलायंस का कंसोलिडेट रेवेन्यू 9,74,864 करोड़ रुपये रहा. वहीं वित्त वर्ष 2023 में रिलायंस का EBITDA 1,53,920 करोड़ रुपये था, जबकि नेट प्रॉफिट 73,670 करोड़ था.

     

     

     

     

    85 फीसदी बिक्री जियो नेटवर्क की

    मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में चालू कुल 5जी सेल में से लगभग 85 फीसदी जियो के नेटवर्क में हैं. कंपनी अपने नेटवर्क में हर 10 सेकंड में एक 5जी सेल जोड़ रही है और दिसंबर तक हमारे पास लगभग 1 मिलियन 5 जी सेल चालू हो जाएंगे. मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में चालू कुल 5जी सेल में से लगभग 85 प्रतिशत जियो के नेटवर्क में हैं. अपनी वर्तमान गति से, हम अपने नेटवर्क में हर 10 सेकंड में एक 5 जी सेल जोड़ रहे हैं, और दिसंबर तक हमारे पास लगभग 1 मिलियन 5जी सेल चालू हो जाएंगे.

    8.28 लाख करोड़ का हुआ रिलायंस रिटेल

    मुकेश अंबानी ने रिलायंस रिटेल पर बात करते हुए कहा कि रिलायंस रिटेल का वैल्यूएशन 2020 में 4.28 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर आज 8.28 लाख करोड़ रुपये हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस रिटेल ने वित्त वर्ष 2023 में 2,60,364 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अर्जित किया. कंपनी का एबिटडा 17,928 करोड़ रुपये रहा और नेट प्रॉफिट 9,181 करोड़ का देखने को मिला. मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल ग्लोबली टॉप 100 में एकमात्र भारतीय रिटेलर है और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते रिटेलरों में से एक है.

    गणेश चतुर्थी पर लांच होगा जियो फाइबर

    मुकेश अंबानी ने एजीएम में घोषणा करते हुए कहा कि 19 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी के दिन रिलायंस जियो फाइबर का तोहफा देश को दे सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई : गिन्नी बाई धर्मशाला से निकाली कावड़िया मंडली के द्वारा विशाल कावड़ यात्रा
    Next Article झारखंड : चारा घोटाले के मामले में सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला, 89 आरोपी दोषी करार, 35 को किया गया बरी

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.