Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की खुशी में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की खुशी में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    स्वतन्त्रता दिवस और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की खुशी को व्यक्त करने के लिए मिहिजाम के डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा, ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ,ट्रस्ट अध्यक्ष विद्या सागर और ट्रस्टी साधना देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ नागेन्द्र सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।राष्ट्रीय गान जन गण मन और सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई । विद्यालय के बच्चों ने आई लव माय इंडिया ,ए मेरे वतन आबाद रहे तू पर खूब बाहबाही बटोरी । इसमें आदित्य, विशाल, शुभम युवराज प्रतीक ,प्रशांत ,प्रिंस और पुकार ने भाग लिया।

     

     

     

    जलवा जलवा पर एलकेजी और यूकेजी के छात्रों ने दर्शकों का दिल जीत लिया ।मेरा जूता है जापानी पर संजना, मीनू, रानी ,त्रिशिका रोशनी, आदित्य और विशाल ने अपने नृत्य का जलवा दिखाया। इंडिया वाले ,योगा नृत्य ,और उंगली पकड़ के चल इत्यादि नृत्य में आभ्या ,रेशम ,तेजस्वी, पुकार ,आर्यन ,अंकित, माही प्रियांशु ,मुस्कान और मोहन ने भाग लिया । संथाली नृत्य के द्वारा झारखंड की संस्कृति पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। ताइक्वांडो नृत्य को देखकर सभी दर्शक दंग रह गए।

     

     

    विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा ने कहा कि भारत अपनी प्रतिभा के बल पर चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना है । इस खुशी में विद्यालय के बच्चों का उमंग नृत्य में दिख रहा है । कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि
    चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण रहा है। इस खुशी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा अद्भुत है । डी ए भी के सेवा निवृत्त प्राचार्य मोहन प्रसाद शर्मा ने विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों और अभिभावको को एक अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया ।

     

    मौके पर उप प्राचार्या बबीता कुमारी ,सीमा राऊत ,नीतू ठाकुर ,बबीता कुमारी, अनिता कुमारी , निकिता वर्मा ,निशा मिश्रा ,श्वेता वर्मा , अंकिता बर्मन ,प्रीति कुमारी कर्मी रीतू कुमारी ,विनीता कुमारी, नृत्य शिक्षिका सीमा कुमारी , शिक्षा प्रेमी श्रीकांत पांडेय ,ओमप्रकाश चौबे , अवध किशोर मिश्रा सहित विद्यालय के छात्र-छात्र एवं अभिभावक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरआईटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,कुख्यात राजा सहित तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद
    Next Article डोबो में रात्रि को गाय चोरी करने का प्रयास ग्रामीणों ने मचाया शोर, चोर कार छोड़कर भागा

    Related Posts

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    June 3, 2026

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    June 3, 2026

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस

    नगरी गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.