Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरआईटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,कुख्यात राजा सहित तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    आरआईटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,कुख्यात राजा सहित तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरायकेला : आरआईटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,कुख्यात राजा सहित तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

    रायदाना मेटल के मालिक से पांच लाख रंगदारी मांगने में शामिल थे सभी अपराधी

    सरायकेला जिले के आरआईटी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार कुख्यात अपराध कर्मियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जिन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

     

     

     

    पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम राजा सिंह उर्फ पगला, गुरु प्रसाद महतो, प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप एवं राहुल सिंह बताया जा रहा है. पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल और चार मोबाइल बरामद किए हैं.

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि बीते 19 अगस्त को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक स्थित रायदाना मेटल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अर्जुन महतो से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी. उन्होंने बताया कि अपराधकर्मी राजा सिंह उर्फ राजू ने उक्त मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उन्होंने बताया कि इसके लिए राजा ने राहुल एवं प्रकाश गोप उर्फ छोटू को सुपारी दी थी.

     

     

     

    बता दें कि बीते 19 अगस्त को अपराधियों ने कंपनी के गेट पर अर्जुन महतो को टारगेट कर फायरिंग भी किया था, मगर गोली नहीं चली थी. इसके बाद अर्जुन महतो के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में शुक्रवार की शाम बंतानगर से अपराध की योजना बनाते चारों को गिरफ्तार किया गया है. चारों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. चारों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

    एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए चारों अपराध कर्मियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. इनके खिलाफ जमशेदपुर एवं सरायकेला के अलग- अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं. उन्होंने पुलिस के लिए इसे एक बड़ी कामयाबी बताया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह :पेड़ पर लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
    Next Article चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की खुशी में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    June 3, 2026

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.