Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर : बालू तस्करों की चाँदी, सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, आंगनबाड़ी केंद्र नहीं पहुँच पा रहे बच्चें, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने किया दौरा, सिस्टम पर उठाये सवाल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    जमशेदपुर : बालू तस्करों की चाँदी, सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, आंगनबाड़ी केंद्र नहीं पहुँच पा रहे बच्चें, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने किया दौरा, सिस्टम पर उठाये सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    जमशेदपुर के गुड़ाबंधा प्रखंड में बालू तस्करों की चाँदी, सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, आंगनबाड़ी केंद्र नहीं पहुँच पा रहे बच्चें, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने किया दौरा, सिस्टम पर उठाये सवाल

    पूर्वी सिंहभूम जिले के नदी के तटीय इलाकों में बालू माफियाओं की सक्रियता सर्वविदित है। बावजूद इसके तस्करों पर राजनीतिक संरक्षण के आरोप लगते रहे हैं और दिन के उजाले में भी बालू के अवैध उठाव बदस्तूर जारी है। बालू तस्करी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जबरदस्त हमला बोला है। शुक्रवार को इस बाबत प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने गुड़ाबंधा प्रखंड के केंदुआपाल गाँव का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में बालू तस्करी के खेल का खुलासा किया और राज्य सरकार पर बालू माफियाओं को संरक्षण देने का सीधा सीधा आरोप लगाया। उक्त क्षेत्र में ग्रामीणों की शिकायत को अनसुना करने वाले स्थानीय थाना प्रभारी पर कार्रवाई की भी मांग कुणाल षाडंगी ने उठाया है।

     

     

     

    गुड़ाबंधा प्रखंड के दौरे के क्रम में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने जिला प्रशासन को कुंदुआपाल गाँव का दौरा करने की चुनौती भी दिया। कुणाल ने कहा की सड़क पर बालू की इतनी मोटी परत जमी है की पैदल अथवा गाड़ियों से भी चल पाना दूभर है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए ग्रामीणों की परेशानी को जिला प्रशासन के सामने रखा और डीसी मंजूनाथ भजंत्री से सवाल किया की यहाँ बालू का अवैध खेल कब बंद होगा। उक्त गाँव के एक आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा करते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर संचालिका से सवाल किया तो जवाब चिंताजनक था। बताया गया की पीसीसी सड़क पर बालू की इतनी मोटी परत जम चुके है की चल पाना मुश्किल है। सड़क ढक जाने से छोटे छोटे बच्चें आंगनबाड़ी केंद्र तक नहीं पहुँच पाते हैं। इस मामले को उजागर करते हुए पूर्व विधायक ने सिस्टम पर बड़ा सवाल किया है।

     

     

     

    कहा की सरकार की प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा न होकर तस्करों को संरक्षण देने में तब्दील हो गई है। जिम्मेदार पदों पर बैठे सरकारी अधिकारियों की अनदेखी और रहस्यमयी चुप्पी का खामियाजा ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को भुगतनी पड़ रही है। कुणाल षाडंगी ने जिले के उपायुक्त और एसएसपी से अविलंब संज्ञान लेकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। कहा की मामले को लेकर भाजपा संवेदनशील है। जल्द ही इस आशय में राज्य के मुख्य सचिव से मिलकर माँग पत्र समर्पित की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने केक काट कर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के पद पर दो वर्ष पूर्ण करने पर दिया बधाई
    Next Article परसुडीह :पेड़ पर लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.