Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग देख रोमांचित हुए पटमदा प्रखंड के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल के बच्चे, सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने बड़े स्क्रीन पर की लाइव प्रसारण की व्यवस्था, बच्चों के संग पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जमकर मनाया जश्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग देख रोमांचित हुए पटमदा प्रखंड के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल के बच्चे, सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने बड़े स्क्रीन पर की लाइव प्रसारण की व्यवस्था, बच्चों के संग पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जमकर मनाया जश्न

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग देख रोमांचित हुए पटमदा प्रखंड के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल के बच्चे, सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने बड़े स्क्रीन पर की लाइव प्रसारण की व्यवस्था, बच्चों के संग पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जमकर मनाया जश्न।

     

    जमशेदपुर। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जमशेदपुर में जश्न के साथ गर्व और रोमांच का माहौल है। बुधवार को सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से पटमदा प्रखंड के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुरदा में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग का बड़े स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान संस्था के संस्थापक सह पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी विशेष रूप से मौजूद रहे। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर हर कोई उत्साहित था और जैसे ही चंद्रयान के कदम चांद पर पड़े तो स्कूली बच्चों के साथ पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी जश्न में झूम उठे।

     

    स्कूली बच्चों के संग कुणाल षाड़ंगी ने भी जमकर जश्न मनाया। इस दौरान स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने बड़े स्क्रीन पर लाइव टेलिकास्ट के माध्यम से कई नई वैज्ञानिक बातों को भी जाना। चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग होते ही पूरा स्कूल परिसर ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’ और ‘देश के वैज्ञानिक’ जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान बच्चों को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशियां मनाई गई।

     

    इस मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं इसरो के महान वैज्ञानिकों को इस अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा की पीएम नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदृष्टि से आज भारत ने सौर मंडल में एक नया इतिहास रच दिया और स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत ने विश्व भर में अग्रिम पंक्ति में अपना मज़बूत स्थान बना लिया है ।

     

    पूरा विश्व आज भारत के वैज्ञानिकों की विद्धवता के प्रति नतमस्तक दिखाई दे रहा है । उन्होंने यह भी कहा की सही अर्थों में आज भारत पूरे विश्व में एक महाशक्ति के रूप में उभरा है। पूरा देश इस महान उपलब्धि के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

     

    इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, धवल सेठ, आकाश श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, विजय सोए, जीतू कुमार, लोबिन समेत कई अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मिले डाॅ गोस्वामी, राज्य के उच्च शिक्षा पर की चर्चा
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी परिसद मे एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया

    June 5, 2026

    डोमजूडी पंचायत भवन में मैट्रिक के वन टू टेन विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह

    June 5, 2026

    पोटका के विभिन्न संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी परिसद मे एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया

    डोमजूडी पंचायत भवन में मैट्रिक के वन टू टेन विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह

    पोटका के विभिन्न संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    पर्यावरण दिवस पर पूर्वी सिंहभूम भाजपा महिला मोर्चा ने चलाय वृक्षारोपण अभियान

    झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो नेता जितराई मुर्मू का निधन, विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजलि

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    राज्यसभा चुनाव पर सुप्रियो भट्टाचार्य का तंज, बोले- 16 और 21 विधायक वाले देख रहे सपना, जरूरत 28 विधायकों की

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.