Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर जमशेदपुर में जश्न का माहौल, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर साकची गोलचक्कर पर आतिशबाजी कर किया 51 किलो लड्डू वितरण, लगे भारत माता की जय और जय हिंद के नारे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर जमशेदपुर में जश्न का माहौल, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर साकची गोलचक्कर पर आतिशबाजी कर किया 51 किलो लड्डू वितरण, लगे भारत माता की जय और जय हिंद के नारे

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर जमशेदपुर में जश्न का माहौल, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर साकची गोलचक्कर पर आतिशबाजी कर किया 51 किलो लड्डू वितरण, लगे भारत माता की जय और जय हिंद के नारे

    जमशेदपुर। इसरो ने आज चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर पूरे विश्व में इतिहास रच दिया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सफलतापूर्वक उतर कर चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बना है। आज पूरा देश इसरो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल प्रयासों पर बधाई दे रहा है। प्रत्येक भारतवासी चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता पर गर्व अनुभव कर रहा है। जमशेदपुर में भी इस ऐतिहासिक सफलता पर जश्न का माहौल है। बुधवार शाम को चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग होने पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के द्वारा साकची गोलचक्कर पर आमजनों के बीच 51 किलो लड्डू वितरण कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशियां मनाई गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने शानदार आतिशबाजी कर एवं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगाकर साकची गोलचक्कर गुंजायमान कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ आमजनों को लड्डू खिलाकर इस गौरवपूर्ण पल पर बधाई दी और खुशियां साझा की।

    इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने इसरो के वैज्ञानिकों एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे भारतवासियों को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 ने देश के युवाओं को अंतरिक्ष के प्रति प्रोत्साहित किया है। वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि से आज पूरा देश अपने देश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर गर्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने जो कर दिखाया उसे कोई और नहीं कर सका। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनना हम सबके लिए गौरव की बात है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और इसके सफल लैंडिंग से पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कुछ भी नामुमकिन नही है। हम कुछ भी कर सकते हैं और देश के सपनों को साकार कर सकते हैं।

    इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह चौहान, चंदन चौबे, शशांक शेखर, गणेश सरदार, सन्नी संघी, अमित सिंह, अभिषेक दे, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश कुमार, अविनाश मोहंती, करनवीर गोप, ऋतुराज,सौरव कुमार, सतीश कुमार, माही कुमार, भीम दास, द्विपल बिस्वास, उमेश साव समेत दर्जनों कार्यकर्ता व आमजन मौजद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंद्रयान-3 की सफलता हर भारतीय के लिए गौरवान्वित पल – काली शर्मा
    Next Article राकेश तिवारी ने चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.