Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने इंडियन साइंटिस्टों को दी बधाई, कहा- हमारे चैनलों को चंद्रयान-3 लाइव दिखाना चाहिए
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    पूर्व पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने इंडियन साइंटिस्टों को दी बधाई, कहा- हमारे चैनलों को चंद्रयान-3 लाइव दिखाना चाहिए

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पूर्व पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने इंडियन साइंटिस्टों को दी बधाई, कहा- हमारे चैनलों को चंद्रयान-3 लाइव दिखाना चाहिए
    इस्लामाबाद :  2019 में भारत का चंद्रयान-2 मिशन जब पूरी तरह सफल नहीं हुआ था तो उस वक्त पाकिस्तान की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी  ने मजाक उड़ाया था। इसके लिए पाकिस्तान के लोगों ने फवाद की जमकर क्लास लगाई थी।

     

     

    चार साल बाद भारत जब अपने तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 की मदद से इतिहास रचने वाला है तब लगता है फवाद को अकल आ गई है।पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सराहना की है। उन्होंने इसे “मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण” बताया है। फवाद ने मून मिशन के लिए भारत के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। इमरान खान की सरकार में फवाद चौधरी सूचना एवं प्रसारण विभाग के मंत्री थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सभी टीवी चैनलों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए।

     

     

    फवाद ने उड़ाया था भारत के मून मिशन का मजाक

    इसरो के चंद्रयान-3 के लिए फवाद चौधरी की अचानक प्रशंसा पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद आई है। वीडियो में फवाद भारत के मून मिशन का मजाक उड़ाते नजर आए थे। उन्होंने कहा था, “इतना पापड़ बेलने की जरूरत नहीं है। चांद पर जो है नजर आ जाता है। उसकी लोकेशन पता चल जाती है।” इस बयान के चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने फवाद को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम गहलोत बच्चों के साथ देखेंगे चंद्रयान 3 की लैंडिंग, दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचने वाला पहला देश बनेगा भारत
    Next Article भोजपुरी फ़िल्म दुल्हनिया दौलत वाली का मुहूर्त संपन्न, जमशेदपुर में होगी फ़िल्म की शूटिंग

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.