Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंद्रयान-3 की टीम में झारखंड के लाल भी शामिल, बढ़ाया राज्य का मान
    Breaking News झारखंड

    चंद्रयान-3 की टीम में झारखंड के लाल भी शामिल, बढ़ाया राज्य का मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चंद्रयान-3 की टीम में झारखंड के लाल भी शामिल, बढ़ाया राज्य का मान

    चंद्रयान-3 को लेकर आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है. हर इंसान बस उस पल का इंतजार कर रहा है जब चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. झारखंड के लिए ये पल और भी ज्यादा खास होने वाला है. दरअसल झारखंड के धनबाद के दो लाल भी चंद्रयान-3 टीम का हिस्सा हैं. इन दोनों के चंद्रयान- 3 का हिस्सा होने की वजह से पूरा झारखड काफी गौरवाान्वित महसूस कर रहा है. सूरज कुमार और भरत कुमार ने अपने अचीवमेंट से पूरे देश का मान बढ़ाया है.सूरज कुमार राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 2011 बैच के पूर्ववर्ती छात्र हैं. स्कूल के बाद सूरज ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नालॉजी में दाखिला लिया, जहां भी वे टॉपर रहे.

     

     

    सूरज वर्तमान में इसरो में एसडी के पद पर कार्यरत हैं. वहीं भरत कुमार आईआईटी आईएसएम, धनबाद के 2018 बैच के छात्र रहे हैं. उनकी प्रारांभिक स्कूलिंग केंद्रीय विद्यालय भिलाई से हुई थी.वे बचपन से ही इंजीनियर बनना चाहते थे. जिसके बाद तैयारी कर उन्होनें आईआईटी धनबाद में प्रवेश पाया. दोनों हीं बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके शुरुआती दौर में किए गए संघर्ष और कड़ी मेहनत की बदौलत आज इन्होनें ये मुकाम हांसिल किया है. उनकी इस सफलता से आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

     

     

     

    आज शाम 6 बजकर 04 मिनट पर लैंड करेगा चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर. इसको लेकर पूरे देश में लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे है. आज भारत का मून मिशन यानी कि ‘चंद्रयान 3’ चांद की सतह पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बता दें, शाम को चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा. इसके साथ ही चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन जाएगा. जानकारी के लिए आपको बता दें, चंद्रयान-3 का लैंडर-रोवर चंद्रमा पर सिर्फ एक दिन ही अपना काम करेगा. चांद का एक दिन, पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है. भारत के इसरो के इस महत्वाकांक्षी मिशन से देशभर की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं.चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए लोग मंदिरों में जाकर प्रार्थना कर रहे हैं. तो कहीं मस्जिदों में दुआएं मांगी जा रही है. चंद्रयान-3 को लेकर पूरा देश काफी उत्साहित हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाँद को चूमेगा हिन्दुस्तान
    Next Article मानगो : श्री श्री शनि महाराज जी के मंदिर निर्माण हेतु पुजारी दिनेश महाराज के सानिध्य में भूमि पूजन कार्यक्रम

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.