Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांडी : सीएम से लगाई गुहार “अस्पताल में ले जाने के लिए नहीं मिला रहा एम्बुलेंस
    Breaking News झारखंड

    कांडी : सीएम से लगाई गुहार “अस्पताल में ले जाने के लिए नहीं मिला रहा एम्बुलेंस

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : सोमवार देर शाम कांडी कॉलेज रोड में बुलबुल कुमारी पिता समरेश सिंह 12 वर्ष साइकिल से गिरकर घायल हो जाती है। मौके पर बेहोश पड़ी लड़की को लेकर आजू-बाजू के लोग कांडी अस्पताल पहुंचते हैं। मां अंजू देवी को इसकी सूचना मिलने पर वह भी रोते हुए अस्पताल पहुंचती है। स्थानीय डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के रूप में मरीज को सुईयां लगाई। लेकिन उसे होश नहीं हुआ। इधर मरीज की मां अंजू देवी, कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम, पंचायत समिति सदस्य ममता देवी के प्रतिनिधि अनूप कुमार लगातार 108 एंबुलेंस के लिए उसके कार्यालय रांची में बात करते हैं। काफी देर के बाद वहां बात हो पाती है। वहां के प्रभारी ने 108 के ड्राइवर को कॉन्फ्रेंस पर लेकर बात कराई।

     

     

     

    लेकिन ड्राइवर ने सीधे मुंह अपनी स्थिति एवं आएंगे कि नहीं आएंगे नहीं बताया। इसी हाल में 40 मिनट बीत गए। उधर लड़की बेहोश पड़ी रही। अंत में प्राइवेट बोलेरो मंगा कर महंगे किराया पर मरीज को ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव में डॉक्टर ने उसका इलाज किया। मरीज की मां अंजू देवी ने बताया कि 2 बजे रात में बुलबुल की स्थिति में सुधार होने पर उसे घर लेकर वापस आए। मालूम हो कि 16 पंचायत के कांडी प्रखंड मुख्यालय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में एकलौता अस्पताल अवस्थित है। 2 महीना पहले तक यहां एक एंबुलेंस था। जिसे किसी प्रकार बार-बार मरम्मती करा कर चलाया जा रहा था। वह भी 2 महीना पहले पूरी तरह जवाब दे दिया।

     

     

    उसके चालक राजू मेहता ने बताया कि कांडी अस्पताल से प्रतिदिन दो से चार-पांच मरीज तक बाहर रेफर किए जाते हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माझिआंव या सदर अस्पताल गढ़वा ले जाना पड़ता है। यदि गंभीर मरीज हुआ तो वहां से जिला के एंबुलेंस से उसे रिम्स रांची भेजा जाता है। लेकिन उपलब्ध एंबुलेंस के ब्रेकडाउन हो जाने के बाद कांडी में एक भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। इस स्थिति में वह भवनाथपुर में ड्यूटी कर रहा है।

     

     

    सीएम से भी लगाई गुहार…..

    इस संबंध में स्थानीय युवा समाजसेवी दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने कहा कि कांडी में एंबुलेंस की सख्त जरूरत को लेकर उन्होंने विभाग को लगातार आगाह किया है। शशांक ने कहा कि इस समस्या को लेकर उन्होंने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी ट्वीट किया है। लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि अभी जिला को 12 एंबुलेंस मिले। लेकिन एंबुलेंस विहीन कांडी को एक भी गाड़ी नहीं दी गई।

     

     

    क्या कहते हैं सीएस…..

    इस समस्या की जानकारी जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह को दी गई। इस विषय में उन्होंने कहा कि एंबुलेंस के नहीं मिलने पर ममता वाहन से मदद ली जा सकती है। नए एंबुलेंस के विषय में पूछने पर कहा कि अभी केवल सीएचसी को एंबुलेंस दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : गम्भीर रूप से आरुही कुमारी हुई घायल
    Next Article रेड क्रॉस सोसाईटी नये रक्तदाताओं को जोड़ रहे एसडीपी डोनेशन से…एक प्रयास

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.