Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बनकाटी पंचायत के उमवि रामपुर तथा प्रावि चंद्रडीह में लकड़ी तथा कोयले से बनाया जा रहा है मध्याह्न भोजन
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड रांची

    बनकाटी पंचायत के उमवि रामपुर तथा प्रावि चंद्रडीह में लकड़ी तथा कोयले से बनाया जा रहा है मध्याह्न भोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 21, 2023Updated:August 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बनकाटी पंचायत के उमवि रामपुर तथा प्रावि चंद्रडीह में लकड़ी तथा कोयले से बनाया जा रहा है मध्याह्न भोजन

    विभागीय आदेश का हो रहा है अवहेलना

    अधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन,दोषी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

    लकड़ी तथा कोयले से मध्याह्न भोजन बनाये जाने से स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

    जामताड़ा: इन दिनों जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के बनकाठी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर तथा प्राथमिक विद्यालय चंद्रडीह में विभागीय निर्देशों का अवहेलना करते देखा गया है।बताते चलें विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन एलपीजी गैस से न बनाकर लकड़ी व कोयले से बनाया जा रहा है।लकड़ी व कोयले से मध्याह्न भोजन बनाने पर स्कूली बच्चों, शिक्षकों व रसोइयोंओं के स्वास्थ्य पर बूरा प्रभाव पड़ सकता है।जबकी विभाग द्वारा पत्र जारी कर निर्देश जारी किया गया है कि स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन एलपीजी गैस से बनाया जाए।लेकिन इसके बावजूद भी लकड़ी तथा कोयले से मध्याह्न भोजन बनाये जाने से विभागीय निर्देशों का अनुपालन नहीं करना दर्शाता है।वहीं प्रावि चंद्रडीह में शौचालय में गंदगी देखा गया , विद्यालय परिसर में अवांछित पौधे भी उगे है जिससे स्कूली बच्चे विशैले कीटभक्षी के शिकार भी हो सकते हैं तथा शौचालय का दरवाजा क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा गया।ऐसे में कहीं न कहीं इस मामले की जांच कर विभाग को संज्ञान में लेने की आवश्यकता है।दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है कहने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

    धूंआ से होती है घातक बिमारी,जान भी गंवाया जा सकता है: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और चाइनीज एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि लकड़ी तथा कोयले के इस्तेमाल से खाना पकाने वाले पुरानी तथा गंभीर सांस संबंधी बिमारी से अस्पताल में भर्ती या मौत के मामले 36 फीसदी ज्यादा पाया गया था।यही नहीं धूंआ से वायुमंडल पर भी बूरा प्रभाव पड़ता है।वहीं मनुष्य के साथ-साथ अन्य जीवों पर भी बूरा प्रभाव पड़ता है।

    क्या कहते हैं विद्यालय के प्रभारी:उमवि रामपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार गोराई ने कहा कि एलपीजी गैस से मध्याह्न भोजन बनाया जाता था लेकिन विद्यालय का लगभग 12 हजार रूपया उधार हो गया है।जिस कारण दिक्कत हो रही है।वहीं प्रावि चंद्रडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबुजन हांसदा ने कहा कि गैस का रेगुलेटर खराब हो गया है जिस कारण कोयले से मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा है। जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।कहा विद्यालय में मात्र 29 विद्यार्थी नामांकित है।जिससे भी एलपीजी गैस से मध्याह्न भोजन बनाने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय परिसर में अवांछित पौधे के विषय में कहा कि सफाई की जाएगी।वहीं शौचलय के विषय में कहा कि इस बार के फंड के राशी से विद्यालय का रंग-रोगन किया गया है।अबकी बार जब फंड आयेगा तो मीटिंग कर शौचालय के दरवाजा को ठीक किया जाएगा।

    क्या कहते हैं अधिकारी:जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय तथा बीआरसी कार्यालय से सभी विद्यालयों के सचिव को पत्र जारी कर एलपीजी गैस से मध्याह्न भोजन बनाने का निर्देश दिया गया है।अगर लकड़ी तथा कोयले से मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा है तो यह विभागीय निर्देश का अवहेलना है तथा स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है।जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मामले की जांच की जाएगी।दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जया देवी,बीईईओ,कुंडहित

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभुइयांडीह के नंदनगर में साहू समाज क्षेत्रीय कमेटी का गठन
    Next Article गम्हरिया ज्वेलरी लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    July 23, 2026

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार किए

    पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका: JMM विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.