Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह : संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए ले गए युवक की कस्टडी में मौत, जवाब देने से कतरा रहे अधिकारी
    Breaking News अपराध झारखंड

    गिरिडीह : संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए ले गए युवक की कस्टडी में मौत, जवाब देने से कतरा रहे अधिकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गिरिडीह : संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए ले गए युवक की कस्टडी में मौत, जवाब देने से कतरा रहे अधिकारी
    गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के छाताबाद गांव निवासी नागो पाशी की मौत बेंगाबाद थाना पुलिस के कस्टडी में होने की बात सामने आई है। परिजनों ने भी पुलिस पर मारपीट का ही आरोप लगाया है। तो दूसरी तरफ मृतक नागो के शरीर के कुछ हिस्से में जख्म के निशान होने की बात कही जा रही है। हालाकि इसका पुष्टि नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों में लूटन पाशी ने मृतक को करंट देने का गंभीर आरोप भी लगाया है।

     

     

    नागो पाशी की मौत के बाद उसके शव को थाना के चौकीदार के जरिए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस दौरान पुलिस जवान भी सदर अस्पताल में मौजूद थे। परिजन लुटन का आरोप है वो कल अपने चाचा से मिलने गया था, उस वक्त थाना प्रभारी के साथ वरीय अधिकारी भी थाना में मौजूद थे। लेकिन उसे मिलने नही दिया गया, और कहा गया की अब जो होगा दूसरे दिन होगा। इसके बाद वो वापस घर आ गया। वही दूसरे दिन सोमवार को परिजनों को जानकारी मिली की नागो पाशी की मौत हो गई है।

     

     

     

    जानकारी के अनुशार मृतक नागो पाशी को रविवार को बेंगाबाद थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मृतक के मां अनपी देवी की हत्या कल रविवार को हुआ था। इसके बाद ही संदेह के आधार पर पुलिस ने बेटे नागो को पूछताछ के लिए हिरासत के लिया था। वही दूसरे दिन नागो की मौत हो गई। आरोप पुलिस कस्टडी में हुए मारपीट से मौत का लगा है। इधर इस मामले में जब एसडीपीओ अनिल सिंह को कई बार कॉल किया गया, लेकिन एसडीपीओ ने कॉल रिसीव नहीं किया। जबकि डीएसपी संजय राणा ने कहा की अभी कुछ कहना सही नहीं, कुछ देर बाद ही कहा जा सकता है। लेकिन मामले में पुलिस की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिःशुल्क आवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ने का सुनहरा अवसर: 23 अगस्त से शुरू हो रहा विभिन्न ट्रेड का बैच
    Next Article रांची : एक साथ 13 माउंट एवरेस्ट विजेताओं का जुटान , किया अनुभवों को साझा

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.