Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला पार्षद भूल चुकी हैं अपने पद की गरिमा, राजनीतिक कारणों से दुर्गोत्सव आयोजन में उत्पन्न करा रहीं विवाद: संतोष
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला पार्षद भूल चुकी हैं अपने पद की गरिमा, राजनीतिक कारणों से दुर्गोत्सव आयोजन में उत्पन्न करा रहीं विवाद: संतोष

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला पार्षद भूल चुकी हैं अपने पद की गरिमा, राजनीतिक कारणों से दुर्गोत्सव आयोजन में उत्पन्न करा रहीं विवाद: संतोष

    बागबेड़ा स्थित रोड नंबर चार में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर दो गुटों के मध्य उत्पन्न विवाद गहराता जा रहा है। रविवार को मामला इतना तनावपूर्ण हो गया था की एहतितातन प्रशासन को दुर्गा पूजा मैदान में क्यू०आर०टी० उतारनी पड़ी। हालांकि प्रशासन के हस्तक्षेप से विवाद फिलहाल टल गया है लेकिन दोनों ही गुटों में गर्माहट जारी है। रविवार को स्थानीय जिला पार्षद कविता परमार द्वारा मीडिया में दिये गये बयान और फ़ेसबुक पोस्ट को लेकर वर्षों से दुर्गोत्सव आयोजन से जुड़े लोगों में नाराज़गी है। कविता परमार ने कहा था की पूजा के दौरान आयोजन कमिटी के लोग नशे में धुत रहते हैं और महिलाओं का अनादर करते हैं। इस बयान को श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बागबेड़ा रोड नंबर चार ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को पलटवार करते हुए पूजा कमिटी के निवर्तमान अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने बयान जारी करते हुए जिला पार्षद का जमकर आलोचना किया। कमिटी के पूर्व अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने कहा की राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए स्थानीय जिला पार्षद अनावश्यक विवाद उत्पन्न कर रही हैं। अपने पद की गरिमा भूलकर क्षेत्र को अशांत करने पर आमदा हैं। कहा की जिला पार्षद ने जिम्मेदारी से आरोप लगाया की पूर्व के दुर्गोत्सव आयोजनों में कमिटी के लोग नशा करते थें, इस आरोप को सत्यापित करने की मांग श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी करती है। संतोष ठाकुर ने कहा की कविता परमार बताएं की कितनी बार और कब-कब पूजा के दरम्यान नशा करने की लिखित शिकायत उनके द्वारा पूर्व में प्रशासन से की गई। इसका प्रमाण दें अन्यथा बिना शर्त के जल्द माफ़ी मांगें। अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाने के एवज में जिला परिषद के विरुद्ध पूजा कमिटी कानूनी कार्रवाई करेगी। संतोष ठाकुर ने कहा की दुर्गोत्सव में आस्था का स्थान रहता है सियासत का नहीं। बागबेड़ा रोड नंबर चार दुर्गा पूजा कमिटी (माई दरबार) का आयोजन अपने आस्था, अनुशासन और भक्तिमय माहौल के लिए प्रख्यात है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र का यह पूजा सीमित संसाधनों के बावजूद डेढ़ दशक से भी अधिक समय से कोल्हान के बड़े पूजा पंडालों की गिनती में शुमार रहा है। कई वर्गों में पूजा पंडाल को पुरस्कृत भी किया जा चुका है। यह सब अच्छी मंशा और टीम वर्क का प्रतिफल है। दुर्भाग्य है की उसी क्षेत्र की निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने ही इलाके के दुर्गोत्सव आयोजन में व्यवधान डाल रही हैं। यह अत्यंत निंदनीय है। पूर्व अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने कहा की जिला पार्षद कविता परमार पद के नशे में ऊल जुलूल बोल रहीं है। उनके द्वारा लगाये गए आक्षेप और घृणित दुष्प्रचार अत्यंत अशोभनीय है। इससे कमिटी के सदस्यों सहित बड़ी तादाद में जुड़े भक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। कमिटी ने इस दुष्प्रचार को गंभीरता से लिया है और शीघ्र ही विधिक कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अभियान के सफल
    Next Article भालूबासा मुखी समाज के नवनिर्वाचित मुखिया पोरेश मुखी एवं महामंत्री मुजीम मुखी से पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाकात, विजयी होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.