Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ” वीर जवानो, स्वतंत्रता सेनानियों सहित आजादी की लड़ाई में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी महापुरुषों/ स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से जिले भर में दिनांक 9 से 15 अगस्त 2023 आयोजित होंगे कई कार्यक्रम
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ” वीर जवानो, स्वतंत्रता सेनानियों सहित आजादी की लड़ाई में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी महापुरुषों/ स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से जिले भर में दिनांक 9 से 15 अगस्त 2023 आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में ” मेरी माटी मेरा देश अभियान” के तहत जिले में आयोजित होने वाले पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम हेतु आयोजित समीक्षा बैठक संपन्न

    देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ” वीर जवानो, स्वतंत्रता सेनानियों सहित आजादी की लड़ाई में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी महापुरुषों/ स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से जिले भर में दिनांक 9 से 15 अगस्त 2023 आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

    आज दिनांक 04.08.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में ” मेरी माटी मेरा देश अभियान” के तहत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ” वीर जवानो को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से दिनांक 9 से 15 अगस्त 2023 के दौरान पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर किए जाने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया।

    *मेरा माटी मेरा देश अभियान को सफल बनाने हेतु कई बिंदुओं पर दिए गए अहम दिशा निर्देश*

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने “मेरी माटी मेरा देश अभियान” के सफल कार्यान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव हम अपनी आजादी का श्रेय उन लोगो को देंगे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया है। हमारी मातृभूमि वह धन्य भूमि है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान देने वाले वीरों जन्म दिया है। शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

    ‘मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और नायकों के नाम की पट्टिकाएं लगाई जाएंगी और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए आप सबों को जो जिम्मेदारी सौपी गई है उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

    *विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित*

    उपायुक्त ने आगे अभियान के संदर्भ में बताते हुए कहा कि पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में पंचायत स्तरीय “Sila-Phalkam” “Panch Pran Pledge & Selfie, वसुधा वंदना, वीरों का वंदन, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, प्रत्येक पंचायत में वसुंधा वंदना कार्यक्रम अन्तर्गत वृक्षारोपण से संबंधित कार्य किया जायेगा। उक्त सभी कार्यक्रम दिनांक 09.08.2023 से 15.08.2023 तक संपन्न होंगे। इसके अलावा मिट्टी यात्रा पंचायत से प्रखण्ड होते हुए दिल्ली तक की कलश यात्रा कार्यक्रम किया जाना है जिसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश के आलोक में कार्य करने हेतु निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को इस संबंध में सभी गतिविधियों को ससमय पूर्ण करने एवं कार्य विवरणी (Action Plan) तैयार करने हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा,जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति नीता चौहान, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंवेदनशील होकर कार्य करें अधिकारी, लाभुकों को बार बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसका रखें ध्यान – उपायुक्त
    Next Article समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.