Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आहूत समीक्षा बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

    03 चरणों में होगा, मिशन इंद्रधनुष 5.0 का आयोजन; स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी पूर्ण

    उपायुक्त ने अब तक की गई तैयारियों का लिया जायजा, आपसी समन्वय बनाकर इस अभियान को सफल बनाने हेतु दिया निर्देश

    आज दिनांक 04.08.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।

    उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान को लेकर अब तक की गई तैयारियों का समीक्षा किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को अभियान को लेकर सभी स्तरों पर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्य में किसी प्रकार की चूक ना होने पाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को विशेष तौर पर लाभान्वित किया जाएगा।

    उपायुक्त ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष 5.0 का आयोजन 03 चरणों में किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त 2023, द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर 2023 तथा तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। प्रत्येक चरण 6-6 दिन तक चलेगा। जिसमे नियमित टीकरण दिवस भी शामिल है। उक्त तीनों चरणों में टीकाकरण हेतु चिन्हित लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण यू विन एप के माध्यम से किया जाएगा।

    उन्होंने टीकाकरण कार्य में लगे सभी बीपीएम, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मियों/ सहियाओं, सेविकाओं आदि के प्रशिक्षण की जानकारी ली एवं निर्देश दिया कि जिनका भी प्रशिक्षण लंबित है उसे अविलंब प्रशिक्षण प्रदान करें। वहीं इस दौरान पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से डब्लूएचओ के डॉ अमित तिवारी के द्वारा अब तक की तैयारियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

    वहीं सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का हेड काउण्ट सर्वे (सभी 05 वर्ष तक के छुटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिला), ड्यूलिस्ट, सत्र निर्धारण एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्र आदि के बारे में भी जानकारी ली एवं निर्देश दिया कि जहां भी त्रुटि/कमी है उसे अविलंब दुरुस्त कर लें। उपायुक्त ने कहा कि इस टीकाकरण अभियान में सभी की भूमिका अहम है, सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों के आपसी समन्वय एवं निष्ठापूर्वक कर्तव्य के निर्वहन से ही यह अभियान सफल होगा।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र,जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक कुमार राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नीता चौहान, एसीएमओ डॉ मुंशी, एसएमओ WHO डॉ अमित तिवारी, एमओआईसी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ” वीर जवानो, स्वतंत्रता सेनानियों सहित आजादी की लड़ाई में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी महापुरुषों/ स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से जिले भर में दिनांक 9 से 15 अगस्त 2023 आयोजित होंगे कई कार्यक्रम
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मनरेगा एवं पीएम आवास योजना ग्रामीण की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.