Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी आत्महत्या में ट्वीस्ट- पत्नी ने भसुर और सास पर लगाया पति की हत्या का आरोप
    Breaking News अपराध जमशेदपुर झारखंड

    सोनारी आत्महत्या में ट्वीस्ट- पत्नी ने भसुर और सास पर लगाया पति की हत्या का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सोनारी आत्महत्या में ट्वीस्ट- पत्नी ने भसुर और सास पर लगाया पति की हत्या का आरोप
    जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के बंगाली पाड़ा के रहनेवाले भीम सिंह की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने के मामले में गुरुवार की सुबह 11.30 बजे ट्वीस्ट आ गया है. मामले में भीम की पत्नी अनिता सिंह ने अपने भसुर और सास पर हत्या कर पति को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है. अनिता अपने मायकेवालों के साथ सोनारी थाने पर पहुंची थी और पुलिस से घटना की शिकायत की है.

     

     

    थाने से भगा देने का लगाया आरोप
    इधर अनिता सिंह का कहना है कि जब वह थाने पर घटना की शिकायत के लेकर पहुंची हुई थी, तब उसे थाने से भगा दिया गया. अनिता का आरोप है कि मामले की अगर सही तरीके से जांच की जाएगी तब सच्चाई सामने आ सकती है.
    हत्या के एक मामले में पति था गवाह
    अनिता का कहना है कि हत्या के एक मामले में उसका पति भीम सिंह गवाह था. भसुर हत्या के मामले में उसे मुकर जाने के लिए बार-बार धमकी भी देता था. साथ ही उसकी हत्या करने की भी धमकी देता था. अनिता का आरोप है कि उसका भसुर हत्या के मामले में एडवांस के रूप में 2 लाख रुपये भी ले चुका था. अनिता ने पति की हत्या का आरोप भसुर के अलावा सास पर भी लगाया है.

     

     

     

    2016 में हुई थी अनिता की शादी
    अनिता ने बताया कि उसकी शादी 2016 में भीम सिंह के साथ हुई थी. इधर एक साल से वह अपने मायका में रह रही है. उसने सास, पति और ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि ससुराल में तीनों आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे. उसका घर में जीना मुहाल हो गया था. इस कारण से वह मायका बागबेड़ा में रह रही थी.
    सास-ननद ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
    अनिता का कहना है कि पति की मौत की जानकारी उसे नहीं दी गयी थी. किसी तरह से उसे घटना की जानकारी मिली तब वह सोनारी बंगाली पाड़ा आवास पर पहुंची थी. यहां पर सास और ननद ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और घर में ताला लगा देने के साथ-साथ धमकी भी दी गयी.

     

     

     

    पहले शराब बेचता था पति
    अनिता का कहना है कि उसका पति भीम सिंह पहले शराब बिक्री किया करता था, लेकिन इधर कुछ माह से उसने अपना धंधा बदल लिया था. भसुर के बारे में कहा कि वह भी दो नंबर काम करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर  :उपायुक्त ने स्थिति का लिया मुआयना -कहा “फिलहाल जलस्तर स्थिर फिर भी जिला प्रशासन अलर्ट मोड में “
    Next Article उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पदाधिकारियों संग की बैठक ,76वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर हुई चर्चा

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.