Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार जमशेदपुर आएंगे पूर्व सीएम रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने की भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारी, मानगो चौक से लेकर एग्रिको तक के रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता स्वागत में रहेंगे सक्रिय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार जमशेदपुर आएंगे पूर्व सीएम रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने की भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारी, मानगो चौक से लेकर एग्रिको तक के रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता स्वागत में रहेंगे सक्रिय

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार जमशेदपुर आएंगे पूर्व सीएम रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने की भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारी, मानगो चौक से लेकर एग्रिको तक के रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता स्वागत में रहेंगे सक्रिय

     

    जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा की नवगठित राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व सीएम रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर एक ओर जहां जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड के भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। तो वहीं, दूसरी ओर कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने और बुधवार को उनके प्रथम शहर आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी की है।

     

    मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रथम शहर आगमन पर होने वाले स्वागत को लेकर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई। जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के जमशेदपुर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत एवं अभिनंदन के कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।

     

     

    बुधवार सुबह 11:30 बजे शहर में प्रवेश करने पर मानगो शहीद खुदीराम बोस चौक से लेकर एग्रिको स्थित आवास तक विभिन्न मंडल के भाजपा कार्यकर्ता अपने जनप्रिय नेता का स्वागत करेंगे। जिसमें मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों पुष्पमाला, आतिशबाजी एवं लड्डू वितरण कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से लेकर सरकार के महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित करने वाले जननेता रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की पुनः जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ता हर्षित एवं गौरवान्वित हैं। गुंजन यादव ने जमशेदपुर महानगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से बुधवार को होने वाले स्वागत कार्यक्रम में पूरे दलबल के साथ शामिल होने और कार्यक्रम का हिस्सा बनकर गर्मजोशी से जनप्रिय नेता के स्वागत की अपील की है।

     

     

    इन प्रमुख स्थानों पर जुटेंगे मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ता:
    मानगो खुदीराम बोस चौक- मानगो, उलीडीह, आजादनगर, एमजीएम, पटमदा, बोड़ाम एवं कमलपुर मंडल, मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर- सीतारामडेरा, बिरसानगर, टेल्को, बर्मामाइंस, गोलमुरी एवं साकची पुर्वी मंडल, साकची शीतला माता मंदिर चौक- साकची पश्चिम, बिस्टुपुर, कदमा एवं सोनारी मंडल, रामलीला मैदान चौक- जुगसलाई, बागबेड़ा, घाघीडीह, परसुडीह, सुंदरनगर, गोविंदपुर, घोड़ाबांधा, पोटका, कोवाली एवं आसनबनी मंडल , एग्रिको आवास- बारीडीह मंडल एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की मातृशक्ति।

     

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के शहर प्रवेश करने पर स्वागत हेतु प्रस्तावित रुट- मानगो शहीद खुदीराम बोस चौक, जयप्रकाश नारायण सेतु के रास्ते मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर, एमजीएम अस्पताल होते हुए साकची शीतला मंदिर चौराहा से आगे मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के सामने से रामलीला मैदान चौक के रास्ते भालूबासा मेन रोड होते हुए एग्रिको स्थित आवास पर समापन।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली वाले बिल पर मोदी सरकार की टेंशन छूमंतर,विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के हौसले पस्त!
    Next Article राष्ट्रपति से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कहा झारखंड में बढ़े आदिवासियों पर अत्याचार

    Related Posts

    लोकसभा स्पीकर का रांची आगमन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

    May 25, 2025

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    May 25, 2025

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    May 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा स्पीकर का रांची आगमन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    रबीन्द्रनाथ महतो – एक जननेता से संवाद का अनुभव

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए! राजा सिर्फ राज्य बनाते हैं,ऋषियों के सांस्कृतिक अवदान से बनता है राष्ट्र

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.