Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर में जो हुआ, उसे हम यह कहकर उचित नहीं ठहरा सकते कि ऐसा तो बंगाल, राजस्थान में भी हुआ है!
    Headlines

    मणिपुर में जो हुआ, उसे हम यह कहकर उचित नहीं ठहरा सकते कि ऐसा तो बंगाल, राजस्थान में भी हुआ है!

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सुप्रीम कोर्ट चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, ने सोमवार को मणिपुर हिंसा और महिलाओं पर यौन हमले के वायरल वीडियो पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार से न केवल कई सवाल पूछे हैं, उन्होंने यह भी कहा है कि- मणिपुर में जो हुआ, उसे हम यह कहकर उचित नहीं ठहरा सकते कि ऐसा तो बंगाल, राजस्थान में भी हुआ है!
    सुप्रीम कोर्ट में चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का यह कहना एकदम सही है कि- मणिपुर में जो कुछ हुआ, उस पर ये तर्क नहीं दिया जा सकता कि देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसा हो रहा है.

     

    उल्लेखनीय है कि…. सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस के नेतृत्व में एक बेंच मणिपुर हिंसा पर प्रस्तुत की गई कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है.
    खबरों की मानें तो….. इस सुनवाई के दौरान चीफ़ जस्टिस ने कहा कि- हम मणिपुर में जातीय संघर्ष के दौरान महिलाओं के खिलाफ अप्रत्याशित तौर पर हिंसा देख रहे हैं, इस मामले में बंगाल और दूसरे राज्यों में महिलाओं के खिलाफ़ हिंसा का उदाहरण दिया जा रहा है, लेकिन यह मामला अलग है, कहीं दूसरी जगह महिलाओं पर हो रही हिंसा का हवाला देकर मणिपुर के मामले को सही नहीं ठहराया जा सकता, आप तो यह बताइए कि- मणिपुर के हालात सुधारने के लिए क्या किया जा सकता है?

    इस संबंध में चीफ़ जस्टिस चंद्रचूड़ ने सरकार की ओर से पेश हुए तुषार मेहता से पूछा कि- घटना 4 मई 2023 की है और ज़ीरो एफ़आईआर 18 मई 2023 को हुई है, पुलिस को 14 दिन क्यों लगे एफ़आईआर करने में? और…. पुलिस 4 से 18 मई 2023 के बीच क्या कर रही थी?
    खबरों पर भरोसा करें तो सॉलिसिटर जनरल मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि- वीडियो वायरल होने के 24 घंटे में 7 गिरफ़्तारियां हुईं.
    जब कोर्ट ने यह भी पूछा कि- अब तक कुल कितनी एफ़आईआर दर्ज हुई हैं, तो…. तुषार मेहता ने बताया कि अब तक उस थाने में 20 एफ़आईआर दर्ज हुई हैं और राज्य में 6000 से ज्यादा एफ़आईआर दर्ज हुई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP के फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की भिड़ंत मेेंं 5 लोगों की मौत, रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहा था परिवार
    Next Article सीतारामडेरा के श्याम कुंज अपार्टमेंट में लिफ्ट से गिरकर वृद्ध की मौत

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.