अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा की जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा को प्राथमिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा ।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने कहा कि मई 2023 में कुछ विद्यालय के द्वारा एम डी एम मैसेज नहीं करने के कारण विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापको का तीन दिनों का वेतन कटौती कर ली गयी है। संघ के प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा से अनुरोध किया कि शिक्षकों की समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए 3 दिन के वेतन की कटौती को बहाल करने का अनुरोध किया। संघ के सदस्यों ने कहा कि न्यायालय के निर्णय के आलोक में शिक्षा सचिव के आदेशानुसार 4 सप्ताह में प्राथमिक शिक्षको को ग्रेड 4 में प्रोन्नति देने का कार्य जिला में बहुत ही धीमा है । ग्रेड 4 का द्वितीय प्रकाशन भी बाकी है । रोस्टर भी अभी तक स्पष्ट नहीं दिया गया है ।ग्रेड 4 ,ग्रेड 3 और ग्रेड 7 में विभिन्न ग्रेड में जिला का रोस्टर और प्रोन्नति यथाशीघ्र स्पष्ट करने का अनुरोध किया गया । प्राथमिक शिक्षकों के सेवा संपुष्टि ,अन्तर जिला स्थानांतरण और ई विद्या वाहिनी और अन्य कार्यो में निजी मोबाइल के कार्य पर विभागीय दबाब , गैर शैक्षणिक कार्य के बोझ तले शिक्षकों के विभागीय दबाब पर अपनी आपत्ति दर्ज किया ।
मौके पर जिला महासचिव हरि प्रसाद राम, संगठन मंत्री द्वारिका राम , संयुक्त सचिव राजेश सिन्हा ,उपाध्यक्ष विजय सिंह ,संयुक्त सचिव अमरनाथ दास , विद्यासागर , कृष्ण कुमार रजक ,विकास कुमार , दिनेश करमाली, धर्मवीर भारती ,राधा विनोद मंडल ,अजय कुमार सिंह ,नवीन कुमार, सत्येंद्र सिन्हा ,जय कांत तिवारी ,मुकेश सिंह, मुकेश कुमार, रंजीत दे संजय सिंह, अचिंत्य मिश्रा ,राजीव कुमार, मानिकचंद गोराई ,सोमनाथ तिवारी ,रंजन कुमार ,मोहम्मद खुर्शीद अनवर , विजय कुमार पांडे ,रविकांत शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

