बिरसानगर मण्डल कांग्रेस के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई को नियुक्ति पत्र सौंपें
1) जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस आर टी आई विभाग का चेयरमैन कमलेश कुमार मुंशी, मुहल्ला मकदमपुर निवासी को जिले भर में आरटीआई विभाग के कार्य को गति प्रदान करने के लिए तथा प्रखण्ड स्तर एवं मण्डल स्तर पर संगठन विस्तार के लिए निर्देश दिया है तथा आरटीआई विभाग के वरीय नेता को संगठन सेवा के लिए प्रदेश स्तर पर अनुशंसा किया जाएगा।

2) साथ ही जिलाध्यक्ष श्री आनन्द बिहारी दुबे जी के निर्देशानुसार बिरसानगर मण्डल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में गुरूपदो गोराई जी को नियुक्त किया गया तथा संगठनात्मक सशक्तिकरण को बुथ स्तर पर मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिया। श्री गुरूपद गोराई जी को अविलंब मण्डल कमिटी गठन करने हेतू अधिकृत किया गया, साथ ही प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी को पूरा सहयोग करने के लिए निर्देश दी गई। उपरोक्त जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने जारी कर बताया।

