Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न :बोले निवर्तमान उपायुक्त प्रशासनिक तैयारी पूरी, अखाड़ा कमेटियां करें सहयोग
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न :बोले निवर्तमान उपायुक्त प्रशासनिक तैयारी पूरी, अखाड़ा कमेटियां करें सहयोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    बोले निवर्तमान उपायुक्त प्रशासनिक तैयारी पूरी, अखाड़ा कमेटियां करें सहयोग

    एसपी ने कहा चप्पे- चप्पे पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी, ड्रोन से होगी अखाड़ों की निगरानी

     

     

    मुहर्रम को लेकर सरायकेला- खरसावां पुलिस- प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. बुधवार को जिला मुख्यालय में निवर्तमान उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में एसपी आनंद प्रकाश सहित जिले के तमाम आला अधिकारी एवं केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे. निवर्तमान उपायुक्त अरवा राजकमल ने अखाड़ा समितियों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मोहर्रम जुलूस निकालने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तैयारी पूरी तरह से मुकम्मल कर ली गई है. सभी अखाड़ों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी. सभी संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है.

     

     

     

    उन्होंने अखाड़ा समितियों से सहयोग की अपील की है. वहीं एसपी आनंद प्रकाश ने मुहर्रम को लेकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. जिले के संवेदनशील थाना क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि आज तक कभी भी सरायकेला- खरसावां जिले में मोहर्रम के मौके पर संप्रदायिक सौहाद्र खराब नहीं हुआ है, मगर जमशेदपुर में पिछले दिनों रामनवमी के मौके पर हुए तनाव के बाद यहां विशेष सावधानी बरती जाएगी. वहीं एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अभी से ही निगाह रखी जा रही है. उन्होंने अखाड़ा समितियों से जिला पुलिस- प्रशासन को सहयोग करने की अपील की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    Next Article नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सैनिक सम्मान यात्रा में सड़कों पर दिखा देशभक्ति का ज्वार, हजारों की संख्या में शामिल हुए राष्ट्रभक्त, यात्रा के माध्यम से लौहनगरी वासियों ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    July 24, 2026

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    July 24, 2026

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.