Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य कर्मियों और सेवानिवृत कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना में मिलेगा 5 लाख रूपये का लाभ : मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    राज्य कर्मियों और सेवानिवृत कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना में मिलेगा 5 लाख रूपये का लाभ : मंत्री बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राज्य कर्मियों और सेवानिवृत कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना में मिलेगा 5 लाख रूपये का लाभ : मंत्री बन्ना गुप्ता

    आज का दिन राज्यकर्मियों के लिए ऐतिहासिक : बन्ना गुप्ता

    राज्य के पदाधिकारियों / कर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु देय चिकित्सा भत्ता को समाप्त करते हुये इसके स्थान पर वार्षिक प्रीमियम पर स्वास्थ्य बीमा योजना की सुविधा प्रदान किये जाने की व्यवस्था दिये जाने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है!

     

    • राज्य कर्मियों/सेवानिवृत कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना से अच्छादित किये जाने हेतु निम्नांकित प्रस्ताव है :

    ० कर्मियों के आश्रित सदस्यों, जिनमें उनके पति / पत्नी, पुत्र / वैध दत्तक पुत्र ( 25 वर्ष की आयु तक बशर्ते बेरोजगार हो), पुत्री ( अविवाहित / विधवा / परित्यकता पुत्री ) / नाबालिग भाई एवं अविवाहित बहन एवं आश्रित माता-पिता ( प्रतिमाह 9000/- और उसपर तत्समय अनुमान्य महँगाई राहत से कम पेंशन प्राप्त करने वाले) सम्मिलित होंगे।

     

     

    ० उक्त के आलोक में 05 (पाँच) लाख रूपये प्रतिवर्ष की अधिसीमा के अन्तर्गत स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।

     

     

    ० उपर्युक्त क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विधिवत् चिन्हित् गंभीर बिमारियों की चिकित्सा हेतु चयनित बीमा कंपनी के द्वारा स्थापित प्रक्रियानुसार अपनी निधि से 50 करोड़ रूपये का कॉरपोरेट बफर संधारित किया जाएगा, जिस क्रम में ऐसी गंभीर बिमारियों का चिकित्सा पर होने वाला व्यय पाँच लाख से अधिसीमा से अधिक होने की स्थिति में अतिरिक्त पाँच लाख रूपए तक की चिकित्सीय प्रतिपूर्ति स्वास्थ्य विभाग की सहमति के उपरांत संबंधित बीमा कंपनी के द्वारा ऐसे अतिरिक्त व्यय का भी वहन किया जाएगा।

     

     

    ० कर्मियों को तत्काल उच्चतर संस्थान में उपचार हेतु विशेष परिस्थिति में एयर एम्बुलेंश / वायुयान यात्रा की अनुमान्यता होगी।

    ० वर्तमान में वर्ष में 100 करोड़ की राशि उपलब्ध करायी जायेगी ।

    ० उक्त योजना से राज्य विधानसभा के पूर्व माननीय सदस्य, अखिल भारतीय सेवाओं के इच्छुक सेवारत / सेवानिवृत / राज्य सेवाओं के सेवानिवृत पदाधिकारी/कर्मचारी/ राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, संस्थान, संस्था के कार्यरत सेवानिवृत नियमित कर्मी, राजकीय विश्वविद्यालयों एवं उनके अंतर्गत महाविद्यालय में कार्यरत / सेवानिवृत शिक्षकगण एवं शिक्षेत्तर कर्मी बीमा प्रदान करने हेतु यथा निर्धारित बीमा राशि का भुगतान कर इस योजना से आच्छादित हो सकेगें ।

    • इस योजना के लाभुक हो जाने के उपरांत राज्य सरकार के द्वारा ऐसे सभी कर्मियों / सेवानिवृत कर्मियों को 500 प्रतिमाह चिकित्सा भत्ता का भुगतान ओ०पी०डी०/जॉच / दवा आदि हेतु पूर्ववत् भुगतान किया जाएगा।

     

     

    ० योजना हेतु स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बीमा कंपनी का चयन किया जाएगा।

    इस अवसर पर प्रोजेक्ट भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह योजना राज्यकर्मियों और उनके आश्रितों के लिए हेमंत सरकार द्वारा तौहफा है, इस दिन को इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा, गठबंधन की सरकार अपने राज्यकर्मियों के साथ मजबूती से खड़ी है!

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसैनिक सम्मान यात्रा को लेकर संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की सभी तैयारियां हुई पूरी, तिरंगे झंडे से पटा शहर, बुधवार को मानगो गांधी मैदान से निकलेगी भव्य सैनिक सम्मान यात्रा, शहीद परिवारों का होगा सम्मान
    Next Article झारखंड मंत्रालय में 25 जुलाई 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय 

    Related Posts

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    November 13, 2026

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.