Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री  बाबूलाल मरांडी द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र के माध्यम से चक्रधरपुर डिवीजन के रेल उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं से कराया अवगत
    Breaking News Headlines झारखंड

    पूर्व मुख्यमंत्री  बाबूलाल मरांडी द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र के माध्यम से चक्रधरपुर डिवीजन के रेल उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं से कराया अवगत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री  बाबूलाल मरांडी  द्वारा  रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव को पत्र के माध्यम से चक्रधरपुर डिवीजन के रेल उपभोक्ताओं को हो रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान हेतु उचित कदम उठाने की मांग की गई।

     

    माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को पूरा करने में भारतीय रेल अग्रणी भूमिका में है। इसी निमित्त आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय रेल द्वारा औद्योगिक व कृषि उत्पादों तथा खनिज संपदा के परिवहन, जन अपेक्षाओं के अनुरुप यात्री गाड़ियों का परिचालन, रेल के बुनियादी ढांचे के उन्नयन / सम्वर्द्धन और लोक कल्याणकारी रेल परियोजनाओं का सफल कार्यान्वयन किया जा रहा है ।

     

     

     

    महोदय, अपने इस पत्र के माध्यम से झारखण्ड प्रदेश अन्तर्गत चक्रधरपुर रेल मंडल (दक्षिण – पूर्व रेल) में यात्री सुविधाओं के उन्नयन के सम्बन्ध में आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ। चक्रधरपुर रेल मंडल की राजस्व संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उल्लेखनीय है कि लौह अयस्क ढुलाई कर भारतीय रेल की आमदनी में वित्त वर्ष 2021-22 में 18,377 करोड़ रुपए एवं वित्त वर्ष 2022-23 में 21,333 करोड़ रुपए का योगदान इस मंडल का रहा है।

     

     

     

    राजस्व संग्रहण में अग्रणी योगदान के बावजूद चक्रधरपुर क्षेत्र के रेल उपभोक्ताओं को सुलभ रेल सुविधाओं का समुचित लाभ नही मिल पा रहा है। इस मंडल के सोनुआ और गोईलकेरा स्टेशनों में यात्री सुविधाओं का अभाव है। इस क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा, शिक्षा, कृषि उत्पादों को बाजार – तक ले जाने और रोजी-रोजगार की तलाश के लिए अन्यत्र आना-जाना पड़ता है। कोविड- 19 लॉकडाउन के समय से कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद किए जाने से रेल यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। समय-समय पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पुनः रेल ठहराव किए जाने से सम्बन्धित प्रतिवेदन रेल मंत्रालय को प्रेषित किया गया है। जनाकांक्षाओं के अनुरूप निम्नलिखित ट्रेनों का पुनः ठहराव की व्यवस्था किए जाने से एक बड़ी आबादी को रेल यातायात सुविधा का व्यापक लाभ मिलेगा :-

     

     

     

     

    1. 18477/18478 (उत्कल एक्सप्रेस) का सोनुआ स्टेशन में ठहराव ।

    2. 12971/12972 (इस्पात एक्सप्रेस) का सोनुआ व गोईलकेरा स्टेशन में ठहराव ।

    3. 13287 / 13288 (साउथ बिहार एक्सप्रेस) का सोनुआ स्टेशन में ठहराव ।

    आशा है आप उपरोक्त वर्णित विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार कर जन अकांक्षाओं के अनुरुप उचित कदम उठाएँगे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा शैक्षणिक संस्थान परिसर में आज रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन
    Next Article आशा कर्मियों की मांग वाजिब है इस मुद्दे को विधान सभा में उठाएंगे :विधायक

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.