Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वकीलों ने काला बिल्ला लगाकर मणिपुर घटना का विरोध किया , महामहिम राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    वकीलों ने काला बिल्ला लगाकर मणिपुर घटना का विरोध किया , महामहिम राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वकीलों ने काला बिल्ला लगाकर मणिपुर घटना का विरोध किया
    महामहिम राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग
    जमशेदपुर। मणिपुर में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन ने महिला अधिवक्ताओं के आग्रह पर सोमवार को काला बिल्ला लगाकर दैनिक कार्य संपादित किया।
    अधिवक्ता विनीता कालिंदी, अधिवक्ता सोमा दास, अधिवक्ता विनीता सिंह, अधिवक्ता रेखा अधिवक्ता उमारानी, अधिवक्ता अनुराधा, अधिवक्ता बबीता जैन, अधिवक्ता पूनम, अधिवक्ता ज्योति आदि महिला अधिवक्ताओं ने सभी अधिवक्ताओं को काला फीता लगाया और महिला संबंधी मुद्दों पर दृढ़ता से साथ देने का आह्वान किया।

     

     

    एडहॉक कमेटी के अधिवक्ता टीएन ओझा के अनुसार भारत देश की सभ्यता संस्कृति में महिला को देवी के रूप में पूजा जाता है। उस देश में नारी की मर्यादा और चीरहरण की घटना वास्तव में बहुत ही दुखदाई और निंदा जनक है। उन्होंने इस आशय की उद्घोषणा बार भवन में सार्वजनिक रूप से की।
    महिला अधिवक्ताओं के अनुसार मणिपुर, राजस्थान, बिहार, बंगाल हो या देश का कोई भी हिस्सा, इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा की घटनाओं की रिपोर्ट सभ्य समाज को चिंतित और विचलित कर रही है। यदि प्रशासन और राज्य सरकारें अक्षम है तो ऐसे मामलों में महामहिम राष्ट्रपति को महिला होने के नाते खुद हस्तक्षेप करना चाहिए।

     

     

     

    अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार दिल्ली का निर्भया कांड में भी अधिवक्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजा था और इस बार अधिवक्ता बहनों द्वारा की गई यह पहल सराहनीय है।
    अनुसार अधिवक्ता भवेश के अनुसार मणिपुर की घटना के विरोध में काला बिल्ला लगाया है यदि कोई राजस्थान पश्चिम बंगाल घटना के विरोध में लगाना चाहता है लगाए, लेकिन महिला के सम्मान मर्यादा अधिकार के लिए सभी को खड़े होना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक संस्था यात्रा द्वारा मनाया सावन महोत्सव
    Next Article राज्यसभा में TMC सांसद और जगदीप धनखड़ के बीच नोकझोंक “मिस्टर डेरेक, मुझे चुनौती मत दीजिए”

    Related Posts

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    July 25, 2026

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    July 25, 2026

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.