Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठिहार के दौरान खाने को लेकर खूनी बवाल, पथराव के साथ चले लाठी-डंडे में दर्जनों घायल
    Breaking News बिहार

    छठिहार के दौरान खाने को लेकर खूनी बवाल, पथराव के साथ चले लाठी-डंडे में दर्जनों घायल

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पताही में भोज के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट, 10 घायल, तीन गंभीर

    संतोष राउत की रिपोर्ट
    मोतिहारी ,बेगूसराय :पुर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र में नन्हकार टोला में बीती रात्रि एक मांगलिक कार्यक्रम के भोज के दौरान आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर हिंसक झड़प हुई। मारपीट की इस घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विवाद का कारण भोज का आमंत्रण नहीं मिलना था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों का अलग- अलग बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नन्हकार टोला में रात्रि को दिनेश दास के घर उनके बेटे का छठीहार था। दिनेश ने उक्त भोज के लिए अगल-बगल से घरों में आमंत्रण को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि लोग मरने-मारने पर उत्तारू हो गए। देखने ही देखते दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। इधर, हिंसक झड़प की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और दारोगा अजीत कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया। तकरीबन एक घंटे तक पुलिस मौके पर मौजूद रहीं। घायलों में पिंटू दास, दिनेश दास, गीता देवी,मालती देवी, गुड़िया देवी, मिसलेती देवी सहित चार अन्य शामिल हैं। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों लोगों को मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें गीता देवी का हालत गंभीर बताया जा रहा है। उनकी सिर पर गंभीर चोट लगने से यादास चली गई है। वह होश में नहीं आ रही है। जिसके चलते उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। घायल दिनेश दास ने बताया कि मेरे पुत्र का छठिहार था। जिसको लेकर एक छोटा भोज- भात का आयोजन किया गया था। जिसमें घर के अगल-बगल लोगों को आमंत्रण दिए गए थे। इसी बीच राजा साह पहुंचे और कहने लगे की तुम हमको समदरका अंगिया क्यो नही दिया। तभी राजा राम साह,मदन साह, ओम प्रकाश साह समेत अन्य लोग लाठी डंडा और लोहे का रोड लेकर पहुंचा और मारपीट करने लगा। मारपीट के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को सदर स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छठिहार के भोज में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के तरफ से आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएस बी एस एस महाविद्यालय में कक्षाओं ने पकड़ी रफ्तार
    Next Article मेहदौली में दहेज प्रताड़ना व हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने ढ़ोल बजा कर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया

    Related Posts

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    June 8, 2026

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    June 8, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.