संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : पवित्र श्रावण मास की दूसरी सोमवार के अवसर पर जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र के सभी शिवालयों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। विदित हो कि इस वर्ष के श्रावण मास की बहुत हीं खास महत्व है इस वर्ष श्रावण मास दो माह के होने के कारण भक्तों में अलग ही उत्साह है। श्रावण मास में सोमवार का विशेष महत्व होता है,
इस महीने की ऐसी मान्यता है कि सोमवार का व्रत रखना और शिव जी की विशेष पूजा और अभिषेक करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है, इस वर्ष सावन के महीने में कुल आठ सोमवार व्रत रखें जाएंगे। सावन का यह महीना 31 अगस्त तक रहेगा।सोमवार की सुबह से हीं क्षेत्र के हर छोटी-बड़ी शिवालयों में नन्ही- नन्ही बच्चियों से लेकर युवतियों तथा कई पुरूष भक्तों ने जलाभिषेक किया। क्षेत्र के प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर स्थिति शिव मंदिर में सुबह से हीं भक्तों का तातां लगा रहा। सतबहिनी झरना तीर्थ में दूसरे सोमवार को बैंड बाजे के साथ दर्जनों भक्तों ने शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। पूरे दिन पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। पुजारी सुनील दुबे व प्रवीण पांडेय ने पूजा-अर्चना सम्पन्न कराया। इस दिन युवतियों के साथ नन्ही-नन्ही बच्चियों ने भी पूरे दिन का उपवास रखा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सभी भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। सभी भक्त पूजा की थाली व जल पात्र के साथ बेलपत्र लेकर अर्पित किए। कांडी प्रखंड के सबसे प्राचीन गरदाहा मठ स्थित शिव मंदिर, भिलमा, चोका, खरौंधा, घटहुआँ कला, लमारी कला, शिवपुर, अधौरा, सेमौरा, सबुआं, कांडी, मझिगांवा सहित सभी गांव व टोलों में स्थित शिव मंदिर में दूसरी सोमवारी को पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ देखी गई। सावन की पहली सोमवारी का प्रभाव स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर भी देखा गया। आज प्रखण्ड के सभी स्कूलों में लड़कियों की उपस्थिति काफी कम रही।

